Sunday, May 10 2026 | Time 01:45 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

जशपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में एक युवती से लंबे समय तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, थाना फरसाबहार क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय महिला ने 10 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2014 में जब वह नाबालिग थी, उसी दौरान गांव के निवासी मुकेश पैकरा (33) ने उसे प्रेम और शादी का झांसा देकर अपने प्रभाव में लिया। आरोप है कि 13 अप्रैल 2014 को आरोपी ने घर में अकेले पाकर उसके साथ जबरन अनाचार किया था। इसके बाद आरोपी समय-समय पर शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि पीड़िता जब रोजगार के सिलसिले में बाहर गई, तब भी आरोपी वहां पहुंचकर उसे अपने साथ वापस ले आता था और शादी का आश्वासन देता रहता था। पीड़िता द्वारा बार-बार विवाह की बात उठाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। 09 अप्रैल 2026 को आरोपी ने जशपुर में कोर्ट मैरिज का झांसा देकर उसे बुलाया था। लेकिन रास्ते में जंगल के पास फिर से दुष्कर्म का प्रयास किया और मना करने पर शादी से इनकार करने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने विवाह करने से स्पष्ट इंकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना फरसाबहार में भारतीय दंड संहिता की धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है।
विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने और आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक,आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
सारथी , जांगिड़
वार्ता
More News

तेंदूपत्ता संग्राहक के पुत्र अजय गुप्ता बने आईएफएस अधिकारी, छत्तीसगढ़ के वनांचल को मिला नया गौरव

09 May 2026 | 10:50 PM

रायपुर, 09 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के रहने वाले अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा में 91वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। .

see more..

सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलेंः वर्मा

09 May 2026 | 10:44 PM

रायपुर, 09 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का शनिवार को आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। .

see more..

महासमुंद एलपीजी गैस चोरी कांड में बड़ा खुलासा, जिला खाद्य अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार

09 May 2026 | 8:49 PM

महासमुंद, 09 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एलपीजी गैस कैप्सूल वाहन से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की 92 टन गैस चोरी मामले में नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है। .

see more..

भाजपा सरगुजा ने शुरू किया निःशुल्क विधिक सहायता शिविर

09 May 2026 | 8:47 PM

अम्बिकापुर, 09 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनसेवा और संगठन विस्तार को लेकर दो महत्वपूर्ण पहल करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आज शुभारंभ किया तथा जिला कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों सहित मंडल प्रभारियों की नई सूची जारी की।.

see more..

छत्तीसगढ़ में आदिवासी महासम्मेलन का आयोजन

09 May 2026 | 8:45 PM

अंबिकापुर, 09 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज की एकजुटता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक विकास को लेकर रविवार को अंबिकापुर में आदिवासी महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। .

see more..