Sunday, May 10 2026 | Time 02:04 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


अंबेडकर पर आपत्तिजनक पोस्ट से तनाव, युवक पर मामला दर्ज

बैतूल, 14 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम वडली निवासी एक युवक द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद बहुजन समाज के लोग बड़ी संख्या में मुलताई थाने पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
समाज के प्रतिनिधियों जेडी पाटिल और रम्मू पाटिल ने कहा कि इस कृत्य से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई आवश्यक है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी एस.के. सिंह एवं थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार मौके पर पहुंचे और लोगों से चर्चा कर स्थिति को शांत कराया। उन्होंने आश्वस्त किया कि कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी शिवराज राजपूत के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वीडियो की सत्यता सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

तेंदूपत्ता संग्राहक के पुत्र अजय गुप्ता बने आईएफएस अधिकारी, छत्तीसगढ़ के वनांचल को मिला नया गौरव

09 May 2026 | 10:50 PM

रायपुर, 09 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के रहने वाले अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा में 91वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। .

see more..

सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलेंः वर्मा

09 May 2026 | 10:44 PM

रायपुर, 09 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का शनिवार को आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। .

see more..

महासमुंद एलपीजी गैस चोरी कांड में बड़ा खुलासा, जिला खाद्य अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार

09 May 2026 | 8:49 PM

महासमुंद, 09 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एलपीजी गैस कैप्सूल वाहन से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की 92 टन गैस चोरी मामले में नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है। .

see more..

भाजपा सरगुजा ने शुरू किया निःशुल्क विधिक सहायता शिविर

09 May 2026 | 8:47 PM

अम्बिकापुर, 09 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनसेवा और संगठन विस्तार को लेकर दो महत्वपूर्ण पहल करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आज शुभारंभ किया तथा जिला कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों सहित मंडल प्रभारियों की नई सूची जारी की।.

see more..

छत्तीसगढ़ में आदिवासी महासम्मेलन का आयोजन

09 May 2026 | 8:45 PM

अंबिकापुर, 09 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज की एकजुटता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक विकास को लेकर रविवार को अंबिकापुर में आदिवासी महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। .

see more..