Wednesday, May 13 2026 | Time 00:05 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


रायपुर में नारी शक्ति महासम्मेलन सम्पन्न, साय ने 33 प्रतिशत आरक्षण को बताया ऐतिहासिक कदम

रायपुर, 15 अप्रैल ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में नारी शक्ति महासम्मेलन का आज आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों की हजारों महिलाएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 21वीं सदी में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है, जो देश के लोकतांत्रिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “सुकन्या समृद्धि योजना” और “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” जैसी योजनाएं महिलाओं के उत्थान में अहम भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर द्रौपदी मुर्मू का आसीन होना महिलाओं के बढ़ते सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम वर्ष 2023 में पारित हुआ, जबकि इसे 1996, 1998 और 2008 में भी संसद में प्रस्तुत किया गया था, लेकिन उस समय इसे समर्थन नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि 2029 से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा, जो देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आधी आबादी का सशक्त होना आवश्यक है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक विधायी पहल नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के संघर्ष, समर्पण और योगदान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी और देश के विकास में उनकी भूमिका और मजबूत होगी।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं में मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने भी सहजता से महिलाओं के मोबाइल लेकर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जो उनके सरल स्वभाव और नारी शक्ति के प्रति सम्मान को दर्शाता है।
कार्यक्रम का संचालन महापौर मीनल चौबे ने किया, जबकि आभार महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी ने व्यक्त किया। मंच पर वर्णिका शर्मा, विभा अवस्थी, पद्मश्री उषा बारले, नीता डूमरे, आदर्श वर्मा, नीलू त्रिपाठी, इला गुप्ता, सविता देवी, भार्वी वैष्णव, शीतल नायक और अस्मिता मक्कड़ सहित कई महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहीं।
इस दौरान श्री साय दर्शक दीर्घा की अंतिम पंक्ति में बैठकर कार्यक्रम का अवलोकन करते नजर आए, जिसे महिलाओं के सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा और जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम से पूर्व महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए बाइक और स्कूटी रैली निकाली गई, जो आजाद चौक से प्रारंभ होकर ऑडिटोरियम तक पहुंची। कार्यक्रम के पश्चात नारी शक्ति पदयात्रा निकालकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
पंकज, संतोष
वार्ता
More News

छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, बुधवार को होगी प्रदेश कार्यसमिति बैठक

12 May 2026 | 10:32 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हूई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,अखिलेश सोनी, डॉ नवीन मार्कंडेय सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों मौजूद रहे।.

see more..

दुर्ग में सोनमणि बोरा ने शिक्षा, सुशासन और विकास कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश

12 May 2026 | 10:18 PM

रायपुर/दुर्ग, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव एवं आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने मंगलवार को जिले के कुम्हारी स्थित पीएम श्री सेजस विद्यालय का निरीक्षण किया तथा इसके बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली।.

see more..

रायपुर में एक्सपायरी दवाइयों के मामले में कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

12 May 2026 | 10:14 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित हमर अस्पताल में कथित रूप से एक्सपायरी और कम अवधि वाली दवाइयों की आपूर्ति को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने इस मामले को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार और दवा सप्लाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।.

see more..

रायपुर में एनएसयूआई ने नीट यूजी मामले में शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

12 May 2026 | 9:58 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। यह निर्णय पेपर लीक के गंभीर आरोप सामने आने के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी से लिया गया है। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और इसकी नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।.

see more..

केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान बुधवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर

12 May 2026 | 9:50 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13 और 14 मई को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव की समीक्षा करेंगे।.

see more..