Monday, May 18 2026 | Time 09:10 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


लंबित राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर सख्त

बैतूल, 16 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर राजस्व के साथ कृषि, खाद्य, बिजली और पानी जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखने को कहा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को फील्ड निरीक्षण के लिए मासिक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए और कहा कि निरीक्षण का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए। साथ ही अधिकारियों को आमजन के प्रति संवेदनशील और सहज व्यवहार अपनाने की हिदायत दी, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े।
बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि छह माह से अधिक कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अन्य मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने तहसीलदारों को अभियान चलाकर फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने और विवादित प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण करने को कहा। नरवाई जलाने की घटनाओं पर सख्ती बरतते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने, लोक सेवा गारंटी और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर वंदना जाट सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

छत्तीसढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में लौट रही जीवन की रौनक

17 May 2026 | 9:49 PM

बीजापुर,17 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ का बीजापुर कभी माओवाद प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाता था लेकिन आज यह विकास और सामान्य जनजीवन की दिशा में अग्रसर है। नक्सल प्रभाव में लंबे समय तक ठप पड़े उसूर ब्लॉक के आवापल्ली क्षेत्र अंतर्गत पुजारी कांकेर और कोण्डापल्ली के साप्ताहिक हाट-बाजार चार दशकों बाद एक बार फिर जीवंत हो उठे हैं।.

see more..

सरगुजा में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

17 May 2026 | 9:28 PM

अंबिकापुर, 17 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मामूली विवाद में पत्नी की मारपीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी द्वारा अस्पताल में भर्ती कराकर खुद को बचाने का प्रयास भी किया गया था।.

see more..

अमित शाह रायपुर पहुंचे, बस्तर में उच्च स्तरीय बैठक की करेंगे अध्यक्षता

17 May 2026 | 9:22 PM

रायपुर, 17 मई (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को रायपुर पहुंचे जहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया।.

see more..

ककनार घाटी तक पहुंची विकास की रफ्तार, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बदली सुदूर गांवों की तस्वीर

17 May 2026 | 7:46 PM

जगदलपुर, 17 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में बस्तर के माओवादी प्रभावित और दुर्गम माने जाने वाले ककनार घाटी क्षेत्र में अब विकास की नयी तस्वीर दिखाई देने लगी है। जिन गांवों तक कभी पहुंचना भी जोखिम भरा माना जाता था, वहां अब ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना’ के तहत नियमित बस सेवा संचालित हो रही है। इससे कुधूर, धरमाबेड़ा, चंदेला, ककनार और पालम जैसे सुदूर गांव सीधे जिला मुख्यालय जगदलपुर से जुड़ गए हैं।.

see more..

शाह ने रचा इतिहास , नक्सलवाद की छाया से निकलकर विकास, विश्वास और सुशासन का नया प्रतीक बना बस्तर: कश्यप

17 May 2026 | 7:42 PM

नारायणपुर, 17 मई ( वार्ता ) कभी गोलियों की गूंज, भय और नक्सली हिंसा की काली छाया में सिमटा छत्तीसगढ़ का बस्तर आज विकास, विश्वास और सुशासन की नई इबारत लिख रहा है। जिस धरती को कभी असुरक्षा, आतंक और नक्सलवाद की पहचान से जाना जाता था, वही बस्तर अब “नए भारत” के आत्मविश्वास, शांति और समृद्धि का प्रतीक बनकर उभर रहा है। .

see more..