Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:35 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


पीथमपुर में चार दिन बाद श्रमिकों की हड़ताल समाप्त

धार, 16 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों की चार दिन से जारी हड़ताल प्रशासन की समझाइश के बाद समाप्त हो गई। वेतन विसंगतियों और उचित पारिश्रमिक की मांग को लेकर श्रमिक प्रदर्शन कर रहे थे। हड़ताल समाप्त होने के बाद क्षेत्र में कामकाज फिर सामान्य हो गया है।
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन पहले से सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश पर आईसर चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जो प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों के आवागमन का केंद्र है।
हड़ताल के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक रवि सोनेर, एसडीओपी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही। शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया, जिससे किसी प्रकार की अशांति न हो।
एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर ने बताया कि सेक्टर-3 औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक वेतन विसंगतियों को लेकर आंदोलनरत थे। विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों ने उचित पारिश्रमिक और वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रमिकों को न्यूनतम वेतन नियमों की जानकारी भी दी। साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर निगरानी रखी गई। पुलिस की समझाइश और मध्यस्थता के बाद हड़ताल शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गई।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

परिस्थितियां किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें : साय

04 Sep 2026 | 10:42 PM

रायपुर, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के शिक्षकों के नाम पत्र लिखकर आह्वान किया है कि वे प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी संभावनाओं को पहचानें और अभाव, संकोच अथवा अन्य कारणों से पीछे छूट रहे बच्चों का विशेष रूप से हाथ थामें।.

see more..

छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने में केंद्र करेगा सहयोग : गिरिराज सिंह

04 Sep 2026 | 10:32 PM

रायपुर, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, नवाचार और कौशल विकास के जरिए राज्य में इस क्षेत्र की संभावनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।.

see more..

जगदलपुर के परचनपाल में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन तैयार

04 Sep 2026 | 9:40 PM

जगदलपुर, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की ग्राम पंचायत परचनपाल में महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से महतारी सदन योजना के तहत 30 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त महतारी सदन का निर्माण पूरा हो गया है।.

see more..

कोंडागांव जिला अस्पताल डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

04 Sep 2026 | 9:31 PM

कोंडागांव, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला अस्पताल को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।.

see more..

रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के आठ आरोपी गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 9:22 PM

रायगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 34.865 किलोग्राम गांजा और वाहनों समेत 61.53 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।.

see more..