Wednesday, May 13 2026 | Time 00:13 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बारातियों को मीठा खाना पड़ा भारी, 150 लोग बीमार

धार, 20 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में धार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम बखतपुरा में शादी समारोह के दौरान दूषित मिठाई खाने से 150 से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। रतलाम जिले से आई बारात में मेहमानों ने कलाकंद और आलू बड़े का नाश्ता किया था। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद ही बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी।
जानकारी के अनुसार ग्राम बखतपुरा निवासी राधेश्याम पटेल के परिवार में शादी थी। नाश्ते के बाद मेहमानों को बेचैनी और उल्टी की शिकायत होने पर उन्हें गांव के साथ ही भैंसोला, धारसीखेड़ा, संदला, तिलगारा सहित आसपास के अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में भर्ती कराया गया। कई लोग शादी समारोह से लौटते समय मार्ग में पड़ने वाले अस्पतालों में भी इलाज के लिए पहुँचे।
ग्राम भैंसोला के पाटीदार हॉस्पिटल और बस स्टैंड स्थित डॉ. गोपालसिंह ठाकुर के क्लीनिक में बड़ी संख्या में प्रभावित लोग भर्ती हुए। अधिकांश मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद तीन घंटे में छुट्टी दे दी गई। बताया गया कि करीब 300 लोगों ने नाश्ता किया था, जिनमें से लगभग 150 लोग प्रभावित हुए। देर शाम तक प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई जांच नहीं की गई थी। ग्रामीणों ने मांग की है कि दूषित मिठाई की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।
दिनेश
वार्ता
More News

छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, बुधवार को होगी प्रदेश कार्यसमिति बैठक

12 May 2026 | 10:32 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हूई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,अखिलेश सोनी, डॉ नवीन मार्कंडेय सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों मौजूद रहे।.

see more..

दुर्ग में सोनमणि बोरा ने शिक्षा, सुशासन और विकास कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश

12 May 2026 | 10:18 PM

रायपुर/दुर्ग, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव एवं आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने मंगलवार को जिले के कुम्हारी स्थित पीएम श्री सेजस विद्यालय का निरीक्षण किया तथा इसके बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली।.

see more..

रायपुर में एक्सपायरी दवाइयों के मामले में कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

12 May 2026 | 10:14 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित हमर अस्पताल में कथित रूप से एक्सपायरी और कम अवधि वाली दवाइयों की आपूर्ति को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने इस मामले को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार और दवा सप्लाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।.

see more..

रायपुर में एनएसयूआई ने नीट यूजी मामले में शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

12 May 2026 | 9:58 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। यह निर्णय पेपर लीक के गंभीर आरोप सामने आने के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी से लिया गया है। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और इसकी नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।.

see more..

केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान बुधवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर

12 May 2026 | 9:50 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13 और 14 मई को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव की समीक्षा करेंगे।.

see more..