Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:02 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भाकपा ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर पर मूल्यवृद्धि को वापस लेने की मांग की

कोण्डागांव, 05 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी का कड़ा विरोध करते हुए इसे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।
प्रदेश की जिला परिषद कोण्डागांव के सहायक सचिव दिनेश मरकाम और जयप्रकाश नेताम ने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत में लगभग 1000 रुपये की वृद्धि कर इसे 2300 रुपये से बढ़ाकर 3300 रुपये किया जाना अनुचित और जनविरोधी कदम है। उन्होंने इस वृद्धि की कड़ी निंदा करते हुए इसे आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालने वाला निर्णय बताया।
पार्टी नेताओं ने कहा कि ईंधन की कीमतों में इस प्रकार की बढ़ोतरी से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, छात्रावास और छोटे भोजनालय प्रभावित होंगे, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। इससे चाय और भोजन की कीमतों में वृद्धि होगी और पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देकर अपनी नीतिगत विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। साथ ही, चुनाव के बाद इस प्रकार का निर्णय लिए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए।
भाकपा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस मूल्यवृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए, अन्यथा पार्टी द्वारा व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

मिट्टी की खदान ढहने से एक बालिका की मृत्यु, तीन घायल

16 Jun 2026 | 5:56 PM

मुरैना, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के सबलगढ़ अनुभाग के अंतर्गत एक मिट्टी की खदान ढह जाने से एक नाबालिग बालिका की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य बालिकाएं घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

see more..

नलखेड़ा पुलिस ने 901 लीटर से अधिक अवैध शराब की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 5:54 PM

आगर-मालवा, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नलखेड़ा पुलिस ने 901.68 बल्क लीटर अवैध शराब ज़ब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।.

see more..

एआई मानव बुद्धि का विकल्प नहीं, बल्कि सहायक तकनीक : राज्यपाल रमेन डेका

16 Jun 2026 | 5:22 PM

रायपुर, 16 जून ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधुनिक युग की एक महत्वपूर्ण तकनीक है, जो चिकित्सा, कृषि, अर्थव्यवस्था और शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में मानव की सहायक बन सकती है, लेकिन यह मानव बुद्धि, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों का स्थान नहीं ले सकती।.

see more..

बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन, 17 जून को बिजली दफ्तरों का घेराव

16 Jun 2026 | 5:20 PM

रायपुर, 16 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य में बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। .

see more..

नशीले इंजेक्शन की तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लाख रुपये के इंजेक्शन के साथ सप्लायर गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 5:17 PM

अंबिकापुर, 16 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन" के तहत आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लाख रुपये मूल्य के नशीले इंजेक्शन के साथ एक सप्लायर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।.

see more..