Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:37 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी मामा को 20 वर्ष का कठोर कारावास

बड़वानी, 6 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की एक अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी मामा को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रेखा आर. चंद्रवंशी ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी पाते हुए यह दंड दिया। साथ ही आरोपी पर 2500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार मजबूत साक्ष्यों और प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने महज 10 माह के भीतर निर्णय सुनाया। मामला 25 जून 2025 का है, जब राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के माता-पिता मजदूरी के लिए खेत पर गए थे और घर में वह अपने भाई के साथ अकेली थी। इसी दौरान आरोपी मामा ने मौके का फायदा उठाकर पीड़िता को डरा-धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

देशविरोधी गतिविधियों के मामले में एक आरोपी जेल भेजा गया, दूसरे को एटीएस रिमांड

16 Jun 2026 | 6:01 PM

भोपाल, 16 जून (वार्ता) देशविरोधी गतिविधियों और कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में गिरफ्तार मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला को मंगलवार को विशेष न्यायाधीश डॉ. मुकेश मलिक की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने फराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि नईम अब्दुल्ला को चार दिन के लिए एटीएस रिमांड पर सौंप दिया।.

see more..

हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 5:58 PM

बैतूल, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में स्थित एक हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर चोरी गया मुकुट बरामद कर लिया है।.

see more..

मिट्टी की खदान ढहने से एक बालिका की मृत्यु, तीन घायल

16 Jun 2026 | 5:56 PM

मुरैना, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के सबलगढ़ अनुभाग के अंतर्गत एक मिट्टी की खदान ढह जाने से एक नाबालिग बालिका की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य बालिकाएं घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

see more..

नलखेड़ा पुलिस ने 901 लीटर से अधिक अवैध शराब की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 5:54 PM

आगर-मालवा, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नलखेड़ा पुलिस ने 901.68 बल्क लीटर अवैध शराब ज़ब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।.

see more..

एआई मानव बुद्धि का विकल्प नहीं, बल्कि सहायक तकनीक : राज्यपाल रमेन डेका

16 Jun 2026 | 5:22 PM

रायपुर, 16 जून ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधुनिक युग की एक महत्वपूर्ण तकनीक है, जो चिकित्सा, कृषि, अर्थव्यवस्था और शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में मानव की सहायक बन सकती है, लेकिन यह मानव बुद्धि, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों का स्थान नहीं ले सकती।.

see more..