Monday, Jun 15 2026 | Time 08:01 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


पुराने पुल को तोड़ते समय पोकलेन मशीन पर गिरा मलबा, बड़ा हादसा टला

धार, 6 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित घाटाबिल्लौद में चंबल नदी के पुराने पुल को तोड़ते समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पुल का भारी हिस्सा पोकलेन मशीन पर गिर पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल के ढांचे को तोड़ने के दौरान अचानक उसका बड़ा भाग भरभराकर नीचे गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मशीन चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।
निर्माण एजेंसी ने पहले सुरक्षा को लेकर व्यापक दावे किए थे और विस्फोटक के बजाय नियंत्रित तकनीक से पुल तोड़ने की बात कही थी। रेलिंग हटाने के बाद मुख्य संरचना को तोड़ते समय यह घटना हुई। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराने इस पुल को हटाकर लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से नया फोरलेन पुल बनाया जाएगा। यह पुल 15 पिलरों पर आधारित था और लंबे समय से यातायात का प्रमुख मार्ग रहा है।
प्रशासन ने निर्माण कार्य के चलते मार्ग को डायवर्ट कर दिया है। निर्माण एजेंसी के अनुसार अगले 18 माह में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है और मानसून से पहले नदी में बेस तैयार करने की योजना है, ताकि वर्षा के दौरान कार्य प्रभावित न हो।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

मातृ शक्ति का आशीर्वाद बना संबल, विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

14 Jun 2026 | 8:23 PM

सागर, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद सरकार के लिए संबल प्रदान कर रहा है और उनकी सहभागिता तथा नेतृत्व के माध्यम से प्रदेश विकास पथ पर आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे रहा है।.

see more..

प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या, अंधे कत्ल का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

14 Jun 2026 | 8:15 PM

भिण्ड, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के समीप बंबा में मिले 40 वर्षीय महिला के शव के मामले में पुलिस ने 10 दिन के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने अपनी पुरानी प्रेमिका के साथ संबंध बनाए रखने के लिए अपनी कथित पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे पर फावड़े से कई वार कराए।.

see more..

तीर्थ यात्रियों और फैक्ट्री कर्मचारियों में मारपीट, 12 घायल

14 Jun 2026 | 8:12 PM

खरगोन, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र स्थित खलटाका पुलिस चौकी अंतर्गत मुकुंदपुर गांव में एक फैक्ट्री परिसर में भोजन बनाने के बाद सफाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों और फैक्ट्री कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 28 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने का अंतिम अवसर

14 Jun 2026 | 7:28 PM

भोपाल, 14 जून (वार्ता) राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा नाम हटवाने के लिए नागरिकों से 15 जून को दोपहर तीन बजे तक आवेदन करने की अपील की है।.

see more..

प्रदेश में 15 से 31 जुलाई तक चलेगा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान : डीजीपी

14 Jun 2026 | 7:25 PM

भोपाल, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने अगले तीन वर्षों में ‘‘ड्रग फ्री मध्यप्रदेश’’ का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में 15 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक प्रदेश के सभी जिलों में ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।.

see more..