Wednesday, May 13 2026 | Time 00:53 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


सल्फी को नयी पहचान देने की कोशिश: बस्तर के हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग

जगदलपुर, 07 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में बस्तर की पहचान मानी जाने वाली पारंपरिक पेय “सल्फी” को नयी वैज्ञानिक सोच और आधुनिक प्रयोगों के माध्यम से स्वास्थ्यवर्धक पेय के रूप में स्थापित करने की दिशा में युवा नवाचारक हर्षवर्धन बाजपेयी काम कर रहे हैं।
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित “नवाचार महाकुंभ 1.0” में उनके इस प्रयोग को विशेष सराहना मिली और उन्हें “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
हर्षवर्धन “बस्तर इंडिजीनियस नेक्टर एग्रीकल्चर्स” के माध्यम से सल्फी पेय की सेल्फ लाइफ बढ़ाने पर कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सल्फी के प्राकृतिक स्वाद और पोषक गुणों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना है, ताकि यह केवल पारंपरिक पेय तक सीमित न रहकर स्वास्थ्यवर्धक प्राकृतिक ड्रिंक के रूप में भी पहचान बना सके।
उन्होंने बताया कि सल्फी का रस पेड़ से निकालने के कुछ समय बाद ही प्राकृतिक रूप से किण्वित होने लगता है, जिससे यह हल्का मादक पेय बन जाता है। यही कारण है कि इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण रहा है। हर्षवर्धन ने अपने प्रयोगों के माध्यम से इस फरमेंटेशन प्रक्रिया की अवधि को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की है, जिससे सल्फी की मूल गुणवत्ता और स्वाद को अधिक समय तक सुरक्षित रखा जा सके।
सल्फी बस्तर की आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इसे स्थानीय लोग “बस्तर बीयर” के नाम से भी जानते हैं। यह कैरियोटा यूरेन्स ;ब्ंतलवजं नतमदेद्ध नामक ताड़ प्रजाति के पेड़ से निकलने वाला मीठा रस है। ताजा सल्फी का स्वाद नारियल पानी की तरह मीठा और ताजगीभरा होता है, लेकिन कुछ घंटों बाद इसमें प्राकृतिक खमीर बनने लगता है, जिससे यह हल्का नशीला हो जाता है। ग्रामीण और आदिवासी समुदायों में सल्फी का सामाजिक और सांस्कृतिक तौर पर विशेष महत्व है। विवाह, पारंपरिक उत्सव और सामाजिक आयोजनों में इसे प्रमुखता से परोसा जाता है। कई ग्रामीण परिवारों की आजीविका भी सल्फी पर निर्भर है। स्थानीय लोग इसे पेट संबंधी समस्याओं के लिए लाभकारी भी मानते हैं।
हर्षवर्धन का सपना है कि बस्तर की इस पारंपरिक पेय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिले। वे चाहते हैं कि सल्फी को स्वास्थ्यवर्धक प्राकृतिक पेय के रूप में प्रचारित किया जाए और भविष्य में इसे बस्तर के लिए जीआई टैग भी प्राप्त हो। उनका मानना है कि यदि सल्फी की गुणवत्ता और उपयोगिता को वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित किया जाए, तो यह बस्तर के आदिवासी उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का माध्यम बन सकती है।
पंकज, संतोष
वार्ता
More News

छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, बुधवार को होगी प्रदेश कार्यसमिति बैठक

12 May 2026 | 10:32 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हूई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,अखिलेश सोनी, डॉ नवीन मार्कंडेय सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों मौजूद रहे।.

see more..

दुर्ग में सोनमणि बोरा ने शिक्षा, सुशासन और विकास कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश

12 May 2026 | 10:18 PM

रायपुर/दुर्ग, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव एवं आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने मंगलवार को जिले के कुम्हारी स्थित पीएम श्री सेजस विद्यालय का निरीक्षण किया तथा इसके बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली।.

see more..

रायपुर में एक्सपायरी दवाइयों के मामले में कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

12 May 2026 | 10:14 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित हमर अस्पताल में कथित रूप से एक्सपायरी और कम अवधि वाली दवाइयों की आपूर्ति को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने इस मामले को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार और दवा सप्लाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।.

see more..

रायपुर में एनएसयूआई ने नीट यूजी मामले में शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

12 May 2026 | 9:58 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। यह निर्णय पेपर लीक के गंभीर आरोप सामने आने के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी से लिया गया है। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और इसकी नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।.

see more..

केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान बुधवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर

12 May 2026 | 9:50 PM

रायपुर, 12 मई (वार्ता) केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13 और 14 मई को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव की समीक्षा करेंगे।.

see more..