Friday, Jun 12 2026 | Time 20:05 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त के नाम पर रिश्वत लेते सचिव गिरफ्तार

सागर, 11 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश में सागर लोकायुक्त पुलिस ने दमोह जिले की ग्राम पंचायत तेजगढ़ के सचिव को प्रधानमंत्री आवास योजना की जियो टैगिंग और दूसरी किश्त जारी कराने के नाम पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में एक चौकीदार को सह आरोपी बनाया गया है।
लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम तेजगढ़ निवासी महेन्द्र कोष्टी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी उषा कोष्टी के नाम स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की जियो टैगिंग करने और दूसरी किश्त जारी कराने के एवज में ग्राम पंचायत सचिव जुगराज सिंह द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आवेदन का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी सचिव द्वारा आवेदक से चार हजार रुपए रिश्वत राशि प्राप्त की गई थी।
इसके बाद आज निरीक्षक मंजू किरण तिर्की और निरीक्षक रंजीत सिंह के नेतृत्व में गठित ट्रेप दल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिव जुगराज सिंह को छह हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गुड्डा रैकवार नामक चौकीदार को रिश्वत लेने में सहयोग करने के आरोप में सह आरोपी बनाया गया है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

वक्फ बोर्ड के निर्देशों पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज, सिंहदेव ने सभी धर्मों पर समान नियम लागू करने की कही बात

12 Jun 2026 | 7:38 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा मोहर्रम और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों में डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी तथा गैर-शरई गतिविधियों पर रोक संबंधी निर्देश जारी किए जाने के बाद प्रदेश में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बोर्ड की पहल का स्वागत किया है, जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ऐसे नियमों को सभी धर्मों के आयोजनों पर समान रूप से लागू करने की बात कही है।.

see more..

पीएम आवास के आंकड़ों पर बैज ने सरकार को घेरा, शराब ओवररेटिंग मामले में ईडी जांच की मांग

12 Jun 2026 | 7:36 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे गए पत्र में राज्य में स्वीकृत 18 लाख आवासों में से 10 लाख 60 हजार मकानों के निर्माण पूर्ण होने का उल्लेख किए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है।.

see more..

रायपुर में 1.5 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

12 Jun 2026 | 7:35 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर के गंज थाना पुलिस ने एक युवक को 1.500 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये बताई गई है।.

see more..

16 जून को प्रदेशभर में मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए विस्तृत निर्देश

12 Jun 2026 | 7:26 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ 16 जून को राज्य के सभी स्तरों पर शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूल प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।.

see more..

मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : नवीन मार्कण्डेय

12 Jun 2026 | 7:19 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है तथा इस दौरान देश ने कई ऐतिहासिक और कड़े फैसले देखे हैं, जिन्होंने भारत को आंतरिक रूप से सुरक्षित और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है।.

see more..