Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:50 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


स्वास्थ्य विभाग जनता की जान का दुश्मन बन गया है : माकपा

भोपाल, 11 मई (वार्ता) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण विभाग प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन बन गया है।
माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने जारी बयान में कहा कि छिंदवाड़ा में जहरीले खांसी के सिरप के कारण 28 बच्चों की मौत के बाद भी कथित रूप से कमीशनखोरी के चलते उसी सिरप का वितरण जारी रखा गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि हाल में जबलपुर की प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में खांसी के सिरप समेत 10 दवाओं को अमानक पाया गया है, जबकि ये दवाएं पिछले एक वर्ष से प्रदेश के मरीजों को वितरित की जा रही थीं। इनमें दर्द निवारक, पैरासिटामोल, इंजेक्शन और अन्य दवाएं शामिल हैं।
माकपा नेता ने कहा कि भले ही अब इन दवाओं के वितरण पर रोक लगा दी गई हो, लेकिन लाखों मरीज इनका सेवन कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग समय रहते दवाओं की गुणवत्ता जांच कराने के बजाय जल्दबाजी में आपूर्ति और वितरण करता है, जिससे मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ होता है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की बदहाल स्थिति का उदाहरण भिंड जिले की घटना है, जहां मदर्स डे के अवसर पर अस्पताल में बच्चों को दूध पिला रही महिलाओं पर छत का सीमेंट गिर गया, जिससे दो महिलाएं घायल हो गईं। माकपा ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन, 17 जून को बिजली दफ्तरों का घेराव

16 Jun 2026 | 5:20 PM

रायपुर, 16 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य में बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। .

see more..

नशीले इंजेक्शन की तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लाख रुपये के इंजेक्शन के साथ सप्लायर गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 5:17 PM

अंबिकापुर, 16 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन" के तहत आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लाख रुपये मूल्य के नशीले इंजेक्शन के साथ एक सप्लायर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।.

see more..

सीहोर जिले में विशेष ई-लोक अदालत एवं चेक बाउंस प्रकरणों की विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

16 Jun 2026 | 4:31 PM

सीहोर, 16 जून (वार्ता) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशों के तहत सीहोर जिले में 11 जुलाई 2026 को विशेष ई-लोक अदालत और 18 जुलाई 2026 को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत चेक बाउंस प्रकरणों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।.

see more..

एडीएम कार्यालय का रीडर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 4:29 PM

सिवनी, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में लोकायुक्त संगठन जबलपुर ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर (एडीएम) कार्यालय में पदस्थ एक रीडर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।.

see more..

सुकमा में 'सिंगल विंडो' व्यवस्था बनी ग्रामीणों का सहारा, 5311 लोगों को मिला त्वरित लाभ

16 Jun 2026 | 4:24 PM

सुकमा, 16 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रशासन द्वारा शुरू की गई 'सिंगल विंडो' (एकल खिड़की) व्यवस्था ग्रामीणों के लिए त्वरित शासकीय सेवाओं का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित इस व्यवस्था के माध्यम से अब विभिन्न शासकीय दस्तावेज एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अब तक 5311 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो चुके हैं।.

see more..