Friday, Jun 12 2026 | Time 20:13 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बीजापुर में भद्रकाली सुशासन शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, समस्याओं का हुआ समाधान

बीजापुर, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम पंचायत भद्रकाली में सोमवार को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कोत्तूर, चंदूर, भद्रकाली, बामनपुर, अर्जुनल्ली, रुद्रारम, चेरपल्ली और संण्ड्रापल्ली सहित आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीण पहुंचे। शिविर में 24 विभागों के स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक ( एसपी) डॉ जितेन्द्र यादव और जिला पंचायत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नम्रता चौबे ने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ गांव-गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने ग्रामीणों से श्रमिक पंजीयन, पीएम किसान, महतारी वंदन योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
शिविर में श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, वनाधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग हितग्राहियों को व्हील चेयर व अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई।
पंकज, संतोष
वार्ता
More News

वक्फ बोर्ड के निर्देशों पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज, सिंहदेव ने सभी धर्मों पर समान नियम लागू करने की कही बात

12 Jun 2026 | 7:38 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा मोहर्रम और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों में डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी तथा गैर-शरई गतिविधियों पर रोक संबंधी निर्देश जारी किए जाने के बाद प्रदेश में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बोर्ड की पहल का स्वागत किया है, जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ऐसे नियमों को सभी धर्मों के आयोजनों पर समान रूप से लागू करने की बात कही है।.

see more..

पीएम आवास के आंकड़ों पर बैज ने सरकार को घेरा, शराब ओवररेटिंग मामले में ईडी जांच की मांग

12 Jun 2026 | 7:36 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे गए पत्र में राज्य में स्वीकृत 18 लाख आवासों में से 10 लाख 60 हजार मकानों के निर्माण पूर्ण होने का उल्लेख किए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है।.

see more..

रायपुर में 1.5 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

12 Jun 2026 | 7:35 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर के गंज थाना पुलिस ने एक युवक को 1.500 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये बताई गई है।.

see more..

16 जून को प्रदेशभर में मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए विस्तृत निर्देश

12 Jun 2026 | 7:26 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ 16 जून को राज्य के सभी स्तरों पर शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूल प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।.

see more..

मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : नवीन मार्कण्डेय

12 Jun 2026 | 7:19 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है तथा इस दौरान देश ने कई ऐतिहासिक और कड़े फैसले देखे हैं, जिन्होंने भारत को आंतरिक रूप से सुरक्षित और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है।.

see more..