Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:29 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में आरपीएफ चार अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार, 34 लाख रुपये का गांजा बरामद

राजनांदगांव, 11 मई ( वार्ता ) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) नागपुर मंडल की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन नार्कोस” के चार अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं और उनके पास से कुल 34 लाख रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद किया गया है।
मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य के निर्देशन में आरपीएफ द्वारा राज्य पुलिस तथा अन्य एजेंसियों के समन्वय से ट्रेनों में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।
पहले मामले में 08 मई 2026 को गाड़ी संख्या 12880 भुवनेश्वर–एलटीटी एक्सप्रेस में सालेकसा से गोंदिया के बीच की गई जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान बिहार के गया जिले निवासी रॉकी कुमार तथा झारसुगुड़ा (ओडिशा) निवासी सनातन भोई के रूप में हुई। इनके कब्जे से लगभग 16.374 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 8.18 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को जीआरपी गोंदिया के सुपुर्द कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दूसरे मामले में 09 मई को गाड़ी संख्या 12843 पुरी–अहमदाबाद एक्सप्रेस में गोंदिया से नागपुर के बीच एसी कोच में जांच के दौरान दो अन्य संदिग्ध यात्रियों को पकड़ा गया। इनकी पहचान गुजरात के सूरत निवासी श्रीहर्ष मोहंती तथा ओडिशा के गंजम निवासी सिपुन गौड़ा के रूप में हुई। जांच में उनके बैग से कुल 52.04 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 26.02 लाख रुपये आंकी गई है। इस दौरान दो मोबाइल फोन सहित अन्य सामान भी जब्त किए गए।
बरामद सामग्री और दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी इतवारी को सौंप दिया गया है, जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत की गई यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
पंकज, संतोष
वार्ता
More News

सीहोर जिले में विशेष ई-लोक अदालत एवं चेक बाउंस प्रकरणों की विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

16 Jun 2026 | 4:31 PM

सीहोर, 16 जून (वार्ता) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशों के तहत सीहोर जिले में 11 जुलाई 2026 को विशेष ई-लोक अदालत और 18 जुलाई 2026 को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत चेक बाउंस प्रकरणों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।.

see more..

एडीएम कार्यालय का रीडर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 4:29 PM

सिवनी, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में लोकायुक्त संगठन जबलपुर ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर (एडीएम) कार्यालय में पदस्थ एक रीडर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।.

see more..

सुकमा में 'सिंगल विंडो' व्यवस्था बनी ग्रामीणों का सहारा, 5311 लोगों को मिला त्वरित लाभ

16 Jun 2026 | 4:24 PM

सुकमा, 16 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रशासन द्वारा शुरू की गई 'सिंगल विंडो' (एकल खिड़की) व्यवस्था ग्रामीणों के लिए त्वरित शासकीय सेवाओं का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित इस व्यवस्था के माध्यम से अब विभिन्न शासकीय दस्तावेज एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अब तक 5311 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो चुके हैं।.

see more..

खाना परोसने के विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

16 Jun 2026 | 3:49 PM

मुरैना, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में खाना परोसने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने कथित रूप से अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।.

see more..

जनसुनवाई में राजस्व और आवास संबंधी शिकायतें प्रमुख, त्वरित निराकरण के निर्देश

16 Jun 2026 | 3:48 PM

बैतूल, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों ने राजस्व, भूमि विवाद, जाति प्रमाण पत्र, सीमांकन, आवास, पेंशन तथा मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट ने की।.

see more..