Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:07 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई को आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

रायपुर 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने श्री साय को हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 30 मई को आयोजित “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव” में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव” के पोस्टर का विमोचन भी किया।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि यह आयोजन हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा, लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका तथा पत्रकारिता के योगदान को सम्मानित और स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में प्रदेश एवं देश के वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों, मीडिया विशेषज्ञों, साहित्यकारों तथा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों की सहभागिता रहेगी। आयोजन के अंतर्गत पत्रकार सम्मान, विचार गोष्ठी, विशेष व्याख्यान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास, प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
पंकज, संतोष
वार्ता
More News

एडीएम कार्यालय का रीडर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 4:29 PM

सिवनी, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में लोकायुक्त संगठन जबलपुर ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर (एडीएम) कार्यालय में पदस्थ एक रीडर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।.

see more..

सुकमा में 'सिंगल विंडो' व्यवस्था बनी ग्रामीणों का सहारा, 5311 लोगों को मिला त्वरित लाभ

16 Jun 2026 | 4:24 PM

सुकमा, 16 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रशासन द्वारा शुरू की गई 'सिंगल विंडो' (एकल खिड़की) व्यवस्था ग्रामीणों के लिए त्वरित शासकीय सेवाओं का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित इस व्यवस्था के माध्यम से अब विभिन्न शासकीय दस्तावेज एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अब तक 5311 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो चुके हैं।.

see more..

खाना परोसने के विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

16 Jun 2026 | 3:49 PM

मुरैना, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में खाना परोसने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने कथित रूप से अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।.

see more..

जनसुनवाई में राजस्व और आवास संबंधी शिकायतें प्रमुख, त्वरित निराकरण के निर्देश

16 Jun 2026 | 3:48 PM

बैतूल, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों ने राजस्व, भूमि विवाद, जाति प्रमाण पत्र, सीमांकन, आवास, पेंशन तथा मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट ने की।.

see more..

मोदी सरकार के 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए : अमित साहू

16 Jun 2026 | 3:45 PM

रायपुर, 16 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल देश के इतिहास का सबसे जनकल्याणकारी दौर रहा है और इस अवधि में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।.

see more..