Monday, Jun 15 2026 | Time 07:23 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


चंदखुरी में श्रीराम की नयी प्रतिमा स्थापना का इंतजार, तीन माह बाद भी तय नहीं हुआ मुहूर्त

रायपुर, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में रायपुर से लगे चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में भगवान श्रीराम की प्रस्तावित नयी प्रतिमा की स्थापना अब तक नहीं हो सकी है।
करीब 51 फीट ऊंची यह प्रतिमा पिछले लगभग तीन महीने से खुले परिसर में रखी हुई है, जबकि इसे पूर्व विवादित प्रतिमा के स्थान पर स्थापित किया जाना है। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, माता कौशल्या धाम में पूर्व में स्थापित भगवान श्रीराम की प्रतिमा के स्वरूप को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ था। विभिन्न धार्मिक मंचों और सोशल मीडिया पर प्रतिमा के चेहरे और स्वरूप को भगवान श्रीराम के अनुरूप नहीं बताए जाने के बाद नयी प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था।
नयी प्रतिमा का निर्माण ग्वालियर के मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा और उनकी टीम द्वारा किया गया है। वनवासी स्वरूप में तैयार यह विशाल प्रतिमा विशेष मिंट स्टोन से निर्मित बताई जा रही है। प्रतिमा निर्माण कार्य में करीब 25 कलाकारों ने योगदान दिया।
सूत्रों के अनुसार, प्रतिमा निर्माण के दौरान भुगतान को लेकर ठेकेदार और मूर्तिकार के बीच विवाद भी सामने आया था, जिसके चलते प्रतिमा कुछ समय तक ग्वालियर में ही रुकी रही। इस दौरान मूर्तिकार द्वारा इसे ग्वालियर के किसी मंदिर में स्थापित करने की बात भी कही गई थी। बाद में भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात प्रतिमा को रायपुर लाया गया। यह प्रतिमा 22 फरवरी को रायपुर पहुंची थी और शीघ्र स्थापना का दावा किया गया था, लेकिन अब तक स्थापना की तिथि और मुहूर्त तय नहीं हो सका है।
धार्मिक महत्व के कारण यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। चंदखुरी को भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है और माता कौशल्या धाम की देशभर में विशेष धार्मिक पहचान है। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित प्रतिमा का लंबे समय तक खुले मैदान में रखा रहना कई सवाल खड़े कर रहा है।
प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा, “ये छत्तीसगढ़ में कौशल्या माता मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं कर पा रहे हैं। भगवान राम की नई मूर्ति स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। चुनाव के समय में बीजेपी प्रोपोगेंडा करती है। चुनाव नजदीक आता है, तो इन्हें भगवान याद आते हैं।”
वहीं, मंत्री केदार कश्यप ने कहा, “हमारा लक्ष्य प्रभु श्री राम के मंदिर बनवाने का लक्ष्य था, जिसे पूरा किया। जितने भी आस्था के केंद्र है उसे पुनर्जीवित करने का काम करेंगे। आस्था के केंद्रों को पुनर्जीवित करने का काम कर रहे हैं।”
पंकज, संतोष
वार्ता
More News

मातृ शक्ति का आशीर्वाद बना संबल, विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

14 Jun 2026 | 8:23 PM

सागर, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद सरकार के लिए संबल प्रदान कर रहा है और उनकी सहभागिता तथा नेतृत्व के माध्यम से प्रदेश विकास पथ पर आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे रहा है।.

see more..

प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या, अंधे कत्ल का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

14 Jun 2026 | 8:15 PM

भिण्ड, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के समीप बंबा में मिले 40 वर्षीय महिला के शव के मामले में पुलिस ने 10 दिन के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने अपनी पुरानी प्रेमिका के साथ संबंध बनाए रखने के लिए अपनी कथित पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे पर फावड़े से कई वार कराए।.

see more..

तीर्थ यात्रियों और फैक्ट्री कर्मचारियों में मारपीट, 12 घायल

14 Jun 2026 | 8:12 PM

खरगोन, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र स्थित खलटाका पुलिस चौकी अंतर्गत मुकुंदपुर गांव में एक फैक्ट्री परिसर में भोजन बनाने के बाद सफाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों और फैक्ट्री कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 28 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने का अंतिम अवसर

14 Jun 2026 | 7:28 PM

भोपाल, 14 जून (वार्ता) राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा नाम हटवाने के लिए नागरिकों से 15 जून को दोपहर तीन बजे तक आवेदन करने की अपील की है।.

see more..

प्रदेश में 15 से 31 जुलाई तक चलेगा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान : डीजीपी

14 Jun 2026 | 7:25 PM

भोपाल, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने अगले तीन वर्षों में ‘‘ड्रग फ्री मध्यप्रदेश’’ का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में 15 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक प्रदेश के सभी जिलों में ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।.

see more..