Friday, Jun 12 2026 | Time 20:14 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी रवाना हुए साय और दोनों उप मुख्यमंत्री

रायपुर, 11 मई ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ असम के गुवाहाटी रवाना हुए। तीनों नेता वहां असम में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
रायपुर हवाई अड्डा पर संवाददाताओं से बातचीत में श्री साय ने कहा, “असम में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है और हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मैं और हमारे दोनों उपमुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए गुवाहाटी जा रहे हैं।”
वहीं श्री साव ने बताया कि असम सरकार की ओर से उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल, डीजल और उर्वरक पदार्थों को लेकर जनता से सहयोग की अपील का समर्थन किया।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने देश की जनता से पेट्रोल, डीजल और उर्वरक पदार्थों को लेकर सहयोग की अपील की है। देश की परिस्थितियों का सामना जनता के सहयोग से ही संभव होता है।” उन्होंने कहा, “जब-जब देश में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां आई हैं, तब-तब प्रधानमंत्री ने जनता से सहयोग मांगा है और देशवासियों ने भी साथ दिया है। कोई भी देश तभी सक्षम बनता है, जब जनता का सहयोग मिलता है। हम सभी मोदी जी के आवाहन पर अमल करेंगे।”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री साव ने कहा, “क्या देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कभी जनता से सहयोग नहीं मांगा था। वैश्विक महामारी कोरोना काल में श्री मोदी ने जनता से सहयोग मांगा था और पूरे देश ने मिलकर कोरोना को परास्त किया। देश को मजबूत और सक्षम बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।”
समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा श्री मोदी के खिलाफ कथित अपशब्दों के इस्तेमाल पर भी साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।”
भारतीय जनता पार्टी की आगामी संगठनात्मक बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर श्री साव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें भविष्य की रणनीति और संगठन को और सशक्त स्वरूप देने पर चर्चा की जाएगी।
पंकज, संतोष
वार्ता
More News

वक्फ बोर्ड के निर्देशों पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज, सिंहदेव ने सभी धर्मों पर समान नियम लागू करने की कही बात

12 Jun 2026 | 7:38 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा मोहर्रम और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों में डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी तथा गैर-शरई गतिविधियों पर रोक संबंधी निर्देश जारी किए जाने के बाद प्रदेश में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बोर्ड की पहल का स्वागत किया है, जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ऐसे नियमों को सभी धर्मों के आयोजनों पर समान रूप से लागू करने की बात कही है।.

see more..

पीएम आवास के आंकड़ों पर बैज ने सरकार को घेरा, शराब ओवररेटिंग मामले में ईडी जांच की मांग

12 Jun 2026 | 7:36 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे गए पत्र में राज्य में स्वीकृत 18 लाख आवासों में से 10 लाख 60 हजार मकानों के निर्माण पूर्ण होने का उल्लेख किए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है।.

see more..

रायपुर में 1.5 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

12 Jun 2026 | 7:35 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर के गंज थाना पुलिस ने एक युवक को 1.500 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये बताई गई है।.

see more..

16 जून को प्रदेशभर में मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए विस्तृत निर्देश

12 Jun 2026 | 7:26 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ 16 जून को राज्य के सभी स्तरों पर शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूल प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।.

see more..

मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : नवीन मार्कण्डेय

12 Jun 2026 | 7:19 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है तथा इस दौरान देश ने कई ऐतिहासिक और कड़े फैसले देखे हैं, जिन्होंने भारत को आंतरिक रूप से सुरक्षित और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है।.

see more..