Monday, Jun 15 2026 | Time 06:52 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


राजनांदगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता राजस्थान के अंतरराज्यीय शातिर 'छत फांद' गिरोह का पर्दाफाश

राजनांदगांव, 14 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ शासन की अपराध मुक्त नीति के तहत राजनांदगांव पुलिस ने शहर में हुई चार बड़ी चोरी की वारदातों को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है, जिसका खुलासा गुरुवार को पुलिस ने किया । साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने राजस्थान के एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पिछले कुछ समय से शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में दुकानों की छत के रास्ते प्रवेश कर गल्ले से नगदी उड़ाने वाला यह गिरोह सक्रिय था। थाना कोतवाली में दर्ज अपराधों के अनुसार, गिरोह ने शहर के नंदलाल हार्डवेयर, गणेश मेडिकल स्टोर, नरेश वॉच और संगम साड़ी दुकान जैसी प्रतिष्ठित दुकानों को निशाना बनाया था। इन वारदातों में गिरोह ने लगभग 13 लाख रुपये से अधिक की नगदी, कीमती घड़ियाँ और सोने की चैन पार की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुवे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और टावर डंप के तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपियों का सुराग राजस्थान के बांसवाड़ा जिले तक पहुंचाया । पुलिस टीम ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दबिश दी। मुख्य आरोपी दिनेश चरपोटा (36) , जो पहले से ही बांसवाड़ा केंद्रीय जेल में बंद था, उसे प्रोडक्शन वारंट पर राजनांदगांव लाया गया।
आरोपी से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और वारदातों के तरीकों का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य—हरिश उर्फ हरिया, परमेश उर्फ फन्टु और सुनील चरपोटा (सभी निवासी बांसवाड़ा, राजस्थान) फिलहाल फरार हैं। पुलिस की विशेष टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई गई है। राजनांदगांव पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

मातृ शक्ति का आशीर्वाद बना संबल, विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

14 Jun 2026 | 8:23 PM

सागर, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद सरकार के लिए संबल प्रदान कर रहा है और उनकी सहभागिता तथा नेतृत्व के माध्यम से प्रदेश विकास पथ पर आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे रहा है।.

see more..

प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या, अंधे कत्ल का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

14 Jun 2026 | 8:15 PM

भिण्ड, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के समीप बंबा में मिले 40 वर्षीय महिला के शव के मामले में पुलिस ने 10 दिन के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने अपनी पुरानी प्रेमिका के साथ संबंध बनाए रखने के लिए अपनी कथित पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे पर फावड़े से कई वार कराए।.

see more..

तीर्थ यात्रियों और फैक्ट्री कर्मचारियों में मारपीट, 12 घायल

14 Jun 2026 | 8:12 PM

खरगोन, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र स्थित खलटाका पुलिस चौकी अंतर्गत मुकुंदपुर गांव में एक फैक्ट्री परिसर में भोजन बनाने के बाद सफाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों और फैक्ट्री कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 28 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने का अंतिम अवसर

14 Jun 2026 | 7:28 PM

भोपाल, 14 जून (वार्ता) राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा नाम हटवाने के लिए नागरिकों से 15 जून को दोपहर तीन बजे तक आवेदन करने की अपील की है।.

see more..

प्रदेश में 15 से 31 जुलाई तक चलेगा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान : डीजीपी

14 Jun 2026 | 7:25 PM

भोपाल, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने अगले तीन वर्षों में ‘‘ड्रग फ्री मध्यप्रदेश’’ का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में 15 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक प्रदेश के सभी जिलों में ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।.

see more..