Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:33 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भोपाल मंडल के स्टेशनों पर बढ़ीं आधुनिक यात्री सुविधाएं

भोपाल, 14 मई (वार्ता) पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कई नई व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं।
रेलवे सूत्रों के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। भोपाल स्टेशन पर यात्रियों के लिए पेड रिटायरिंग सेवा और एग्जीक्यूटिव लाउंज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्रियों को आरामदायक ठहराव और बेहतर प्रतीक्षालय सुविधा मिल रही है।
यात्रियों को ट्रेनों की सही स्थिति और कोच संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल के 16 स्टेशनों पर कोच गाइडेंस सिस्टम स्थापित किए गए हैं। इनमें हरदा रेलवे स्टेशन, इटारसी रेलवे स्टेशन, नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन, भोपाल रेलवे स्टेशन, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन, विदिशा रेलवे स्टेशन, बीना रेलवे स्टेशन और गुना रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशन शामिल हैं।
इसी प्रकार मंडल के 20 स्टेशनों पर ट्रेन सूचना डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इटारसी, भोपाल, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, विदिशा और बीना स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
रेलवे ने भोपाल, रानी कमलापति, सांची, विदिशा, बीना, अशोकनगर, गुना और इटारसी स्टेशनों पर रिटायरिंग रूम की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल यात्रियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है तथा भविष्य में भी सुविधाओं के विस्तार का कार्य जारी रहेगा।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

देशविरोधी गतिविधियों के मामले में एक आरोपी जेल भेजा गया, दूसरे को एटीएस रिमांड

16 Jun 2026 | 6:01 PM

भोपाल, 16 जून (वार्ता) देशविरोधी गतिविधियों और कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में गिरफ्तार मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला को मंगलवार को विशेष न्यायाधीश डॉ. मुकेश मलिक की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने फराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि नईम अब्दुल्ला को चार दिन के लिए एटीएस रिमांड पर सौंप दिया।.

see more..

हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 5:58 PM

बैतूल, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में स्थित एक हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर चोरी गया मुकुट बरामद कर लिया है।.

see more..

मिट्टी की खदान ढहने से एक बालिका की मृत्यु, तीन घायल

16 Jun 2026 | 5:56 PM

मुरैना, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के सबलगढ़ अनुभाग के अंतर्गत एक मिट्टी की खदान ढह जाने से एक नाबालिग बालिका की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य बालिकाएं घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

see more..

नलखेड़ा पुलिस ने 901 लीटर से अधिक अवैध शराब की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 5:54 PM

आगर-मालवा, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नलखेड़ा पुलिस ने 901.68 बल्क लीटर अवैध शराब ज़ब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।.

see more..

एआई मानव बुद्धि का विकल्प नहीं, बल्कि सहायक तकनीक : राज्यपाल रमेन डेका

16 Jun 2026 | 5:22 PM

रायपुर, 16 जून ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधुनिक युग की एक महत्वपूर्ण तकनीक है, जो चिकित्सा, कृषि, अर्थव्यवस्था और शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में मानव की सहायक बन सकती है, लेकिन यह मानव बुद्धि, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों का स्थान नहीं ले सकती।.

see more..