Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:12 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए सरकारी शराब दुकान खोलने की मांग की

बिलासपुर, 14 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत आज आयोजित जिला स्तरीय शिविर में बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने हरदी क्षेत्र में शासकीय देशी और अंग्रेजी शराब दुकान खोलने की मांग प्रशासन के समक्ष उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में अवैध शराब कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत हरदी में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम पंचायत सोनबंधा के सरपंच प्रतिनिधि विवेकानंद दिवाकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आवेदन सौंपकर शासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। आवेदन में कहा गया है कि क्षेत्र में लंबे समय से कच्ची महुआ शराब का निर्माण और बिक्री खुलेआम हो रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि अवैध शराब बनाने में रासायनिक पदार्थों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे लोगों की जान को खतरा हो सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्रवासियों को शराब खरीदने के लिए 10 से 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि यदि क्षेत्र में शासकीय शराब दुकान शुरू होती है तो लोगों को नियंत्रित एवं मानक गुणवत्ता वाली शराब उपलब्ध हो सकेगी और अवैध शराब के कारोबार पर भी अंकुश लगेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हरदी में शीघ्र शासकीय शराब दुकान खोलने की स्वीकृति दी जाए।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

एडीएम कार्यालय का रीडर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 4:29 PM

सिवनी, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में लोकायुक्त संगठन जबलपुर ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर (एडीएम) कार्यालय में पदस्थ एक रीडर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।.

see more..

सुकमा में 'सिंगल विंडो' व्यवस्था बनी ग्रामीणों का सहारा, 5311 लोगों को मिला त्वरित लाभ

16 Jun 2026 | 4:24 PM

सुकमा, 16 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रशासन द्वारा शुरू की गई 'सिंगल विंडो' (एकल खिड़की) व्यवस्था ग्रामीणों के लिए त्वरित शासकीय सेवाओं का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित इस व्यवस्था के माध्यम से अब विभिन्न शासकीय दस्तावेज एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अब तक 5311 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो चुके हैं।.

see more..

खाना परोसने के विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

16 Jun 2026 | 3:49 PM

मुरैना, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में खाना परोसने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने कथित रूप से अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।.

see more..

जनसुनवाई में राजस्व और आवास संबंधी शिकायतें प्रमुख, त्वरित निराकरण के निर्देश

16 Jun 2026 | 3:48 PM

बैतूल, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों ने राजस्व, भूमि विवाद, जाति प्रमाण पत्र, सीमांकन, आवास, पेंशन तथा मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट ने की।.

see more..

मोदी सरकार के 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए : अमित साहू

16 Jun 2026 | 3:45 PM

रायपुर, 16 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल देश के इतिहास का सबसे जनकल्याणकारी दौर रहा है और इस अवधि में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।.

see more..