Friday, Jun 12 2026 | Time 19:47 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


राजीव शुक्ला ने रायपुर में कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात

रायपुर, 14 मई (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने गुरुवार को रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं से मुलाकात की।
सांसद श्री शुक्ला बुधवार को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले को देखने रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने आज राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं से भेंट की, जहां प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और राजनीतिक हालात पर विचार-विमर्श हुआ।
कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन विस्तार तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

पीएम आवास के आंकड़ों पर बैज ने सरकार को घेरा, शराब ओवररेटिंग मामले में ईडी जांच की मांग

12 Jun 2026 | 7:36 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे गए पत्र में राज्य में स्वीकृत 18 लाख आवासों में से 10 लाख 60 हजार मकानों के निर्माण पूर्ण होने का उल्लेख किए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है।.

see more..

रायपुर में 1.5 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

12 Jun 2026 | 7:35 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर के गंज थाना पुलिस ने एक युवक को 1.500 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये बताई गई है।.

see more..

16 जून को प्रदेशभर में मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए विस्तृत निर्देश

12 Jun 2026 | 7:26 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ 16 जून को राज्य के सभी स्तरों पर शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूल प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।.

see more..

मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : नवीन मार्कण्डेय

12 Jun 2026 | 7:19 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है तथा इस दौरान देश ने कई ऐतिहासिक और कड़े फैसले देखे हैं, जिन्होंने भारत को आंतरिक रूप से सुरक्षित और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है।.

see more..

ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर ठेकेदार को नोटिस

12 Jun 2026 | 7:16 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने बस्तर जिले में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज परियोजना की धीमी प्रगति को लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।.

see more..