Friday, Jun 12 2026 | Time 19:27 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


चुनाव न होने से आक्रोश, वक्फ बोर्ड पर लगे गंभीर आरोप

जगदलपुर, 14 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के चुनाव 17 महीनों से लंबित होने पर मुस्लिम समाज में नाराजगी है।
समाज के कुछ लोगों ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर वक्फ बोर्ड और वर्तमान तदर्थ समिति पर चुनाव टालने व राजनीतिक हस्तक्षेप के गंभीर आरोप लगाए।
समाज के लोगों का कहना है कि वक्फ बोर्ड ने चुनाव के लिए तीन महीने की समय-सीमा तय की थी, लेकिन 17 महीने बीतने के बाद भी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। आरोप है कि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने तदर्थ समिति में भाजपा से जुड़े लोगों को शामिल किया है।
प्रतिनिधियों ने कहा, ''समाज को धर्म के आधार पर राजनीति में बांटना गलत है। अंजुमन इस्लामिया सामाजिक संस्था है, राजनीतिक अखाड़ा नहीं।''
पूर्व पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन के आरोप लगे थे। पुलिस जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है, लेकिन कलेक्ट्रेट स्तर पर जांच अभी लंबित है। समाज का आरोप है कि जानबूझकर जांच के बहाने चुनाव लटकाए जा रहे हैं, जिससे निर्वाचित कमेटी न होने के कारण अंजुमन की संपत्तियों के दुरुपयोग की आशंका बढ़ गई है।
प्रेस वार्ता में कहा गया कि, ''हम चाहते हैं कि समाज का पैसा समाज की तरक्की के लिए खर्च हो, न कि किसी विशेष राजनीतिक विचारधारा को थोपने के लिए। हम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हैं ताकि निष्पक्ष चुनाव जल्द संपन्न हो सकें।''
मुस्लिम समाज ने स्पष्ट किया है कि वे वर्तमान तदर्थ समिति को अपना प्रतिनिधि नहीं मानते। प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं कराए गए, तो समाज अपने हक के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगा।
प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से समाज की ओर से जियाउल हक, असद रजा, शेख शाहिद अली, एस के हसन राजा, जावेद खान, समीर खान और सद्दाम रजा उपस्थित रहे।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

जनहित योजनाओं के ऋण प्रकरणों के त्वरित निपटारे के निर्देश, बैंकर्स को साप्ताहिक निराकरण दिवस तय करने को कहा गया

12 Jun 2026 | 7:14 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी एवं स्वरोजगार योजनाओं के तहत लंबित ऋण प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए वित्त विभाग ने बैंकर्स को कड़े निर्देश दिए हैं। वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स उप समिति की बैठक में कहा गया कि पात्र हितग्राहियों के ऋण एवं अनुदान संबंधी आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।.

see more..

बस्तर को पूर्ण जैविक क्षेत्र बनाने का आह्वान, खेत बचाओ अभियान में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह

12 Jun 2026 | 7:13 PM

जगदलपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर को सिक्किम की तर्ज पर पूर्ण जैविक क्षेत्र बनाने का आह्वान करते हुए जनप्रतिनिधियों और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने की अपील की है।.

see more..

चलती कार में लगी आग, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित

12 Jun 2026 | 7:12 PM

सुकमा, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को चलती कार में अचानक आग लग जाने से वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जबकि उसमें सवार एक परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए।.

see more..

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

12 Jun 2026 | 7:07 PM

नरसिंहपुर, 12 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित की पूरी राशि बरामद कर ली है।.

see more..

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

12 Jun 2026 | 7:06 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ को निवेश आकर्षित करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। यहां आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की सात प्रमुख कंपनियों ने 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं, जिनसे 7,800 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।.

see more..