Monday, Jun 15 2026 | Time 07:54 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी-पासवान

रायपुर, 14 मई (वार्ता) केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के सेरीखेड़ी स्थित मल्टी यूटिलिटी सेंटर का दौरा किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत संचालित इस केंद्र में उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और आजीविका गतिविधियों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं द्वारा संचालित अजा (AJA) परियोजना और बेहतर बाजार लिंकेज की प्रशंसा करते हुए इसे देशभर के लिए एक अनुकरणीय मॉडल बताया।
श्री पासवान ने एकीकृत बकरी पालन मॉडल अजा के क्रियान्वयन को बारीकी से देखा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ा रही है, बल्कि वैज्ञानिक पशुपालन को भी नई दिशा दे रही है। आधुनिक शेड, नियमित टीकाकरण, पशु बीमा, ऑनलाइन मॉनिटरिंग और जैविक खाद निर्माण जैसी व्यवस्थाओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के लिए बाजार की सुलभ उपलब्धता को अन्य राज्यों के लिए भी सीखने योग्य बताया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान नवा रायपुर में संचालित ई-ऑटो सेवा “प्रोजेक्ट पिंक दीदी” की सराहना की। उन्होंने हितग्राही महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभव जाने और कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है। एकीकृत बकरी पालन परियोजना, कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों, आजीविका सेवा केंद्र, के अलावा उन्होंने बिजनेस दीदी, मशरूम उत्पादन और कृषि आधारित अन्य गतिविधियों का भी अवलोकन किया।
श्री पासवान ने कृषक उत्पादक समूह की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर महिलाओं से आत्मीय चर्चा की। इस दौरान दीदियों ने साझा किया कि कैसे वे घर की चारदीवारी से निकलकर आज एक संगठित व्यवसाय का नेतृत्व कर रही हैं। मंत्री ने महुआ कुकीज का स्वाद लिया और समूह की दीदियों के कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्र को संगठित कर लाभ अर्जित करना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।
केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ के आजीविका मॉडल को अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए अधिकारियों को इन योजनाओं के और अधिक विस्तार पर जोर देने को कहा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आजीविका मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं महिला समूहों को बेहतर कार्य के लिए बधाई देते हुए योजनाओं के और विस्तार पर जोर दिया।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

मातृ शक्ति का आशीर्वाद बना संबल, विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

14 Jun 2026 | 8:23 PM

सागर, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद सरकार के लिए संबल प्रदान कर रहा है और उनकी सहभागिता तथा नेतृत्व के माध्यम से प्रदेश विकास पथ पर आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे रहा है।.

see more..

प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या, अंधे कत्ल का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

14 Jun 2026 | 8:15 PM

भिण्ड, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के समीप बंबा में मिले 40 वर्षीय महिला के शव के मामले में पुलिस ने 10 दिन के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने अपनी पुरानी प्रेमिका के साथ संबंध बनाए रखने के लिए अपनी कथित पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे पर फावड़े से कई वार कराए।.

see more..

तीर्थ यात्रियों और फैक्ट्री कर्मचारियों में मारपीट, 12 घायल

14 Jun 2026 | 8:12 PM

खरगोन, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र स्थित खलटाका पुलिस चौकी अंतर्गत मुकुंदपुर गांव में एक फैक्ट्री परिसर में भोजन बनाने के बाद सफाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों और फैक्ट्री कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 28 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने का अंतिम अवसर

14 Jun 2026 | 7:28 PM

भोपाल, 14 जून (वार्ता) राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा नाम हटवाने के लिए नागरिकों से 15 जून को दोपहर तीन बजे तक आवेदन करने की अपील की है।.

see more..

प्रदेश में 15 से 31 जुलाई तक चलेगा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान : डीजीपी

14 Jun 2026 | 7:25 PM

भोपाल, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने अगले तीन वर्षों में ‘‘ड्रग फ्री मध्यप्रदेश’’ का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में 15 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक प्रदेश के सभी जिलों में ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।.

see more..