Monday, Sep 7 2026 | Time 12:21 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मुख्य सचिव ने की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

रायपुर, 14 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में विभिन्न विभागों की जनोन्मुखी और महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने पांचवें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन की अनुशंसाओं पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली और अधिकारियों को विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचना चाहिए। इसके लिए उन्होंने डेटा आधारित निगरानी प्रणाली को और मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में सुशासन और प्रौद्योगिकी के माध्यम से क्षमता विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का प्रस्तुतिकरण भी दिया गया।
शिक्षा और बच्चों के पोषण को प्राथमिकता देते हुए मुख्य सचिव ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिन क्षेत्रों में आंगनबाड़ी भवनों की समस्या है, वहां प्राथमिक शालाओं के अतिरिक्त कक्षों में आंगनबाड़ी संचालित करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कलेक्टरों के साथ समन्वय करने को कहा। समग्र शिक्षा के तहत जिन स्कूलों में कमरों की कमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, खेल एवं युवा कल्याण, तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। साथ ही स्वास्थ्य, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, आदिम जाति विकास, पर्यटन, ऊर्जा और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों की परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। उच्च स्तरीय बैठक में गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, विधि विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सावंत, आदिम जाति विकास के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार सहित स्कूल शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

रायपुर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट, तोड़फोड़; दो युवकों पर एफआईआर

07 Sep 2026 | 11:47 AM

रायपुर, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डीसीपी क्राइम/साइबर कार्यालय में पदस्थ स्टेनो के साथ ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट करने तथा शासकीय मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनीष यदु और कमलेश कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।.

see more..

एलायंस एयर की अंबिकापुर स्टॉप हटाकर बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान जारी

07 Sep 2026 | 11:39 AM

बिलासपुर, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी में बदलाव करते हुए एलायंस एयर ने बिलासपुर-अंबिकापुर-कोलकाता कनेक्टिंग/स्टॉपओवर सेवा बंद कर दी है। अब विमान कोलकाता-बिलासपुर-कोलकाता के बीच सीधे संचालित होगा। इस बीच क्षेत्रीय विमानन कंपनी फ्लाई 91 द्वारा 40 नए एटीआर-72-600 विमानों के ऑर्डर के बाद बिलासपुर से नई हवाई सेवाएं शुरू होने की उम्मीद भी बढ़ी है।.

see more..

छत्तीसगढ़ में बकाया ई-चालान से कई वाहन सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित, 12 सितंबर को लोक अदालत

07 Sep 2026 | 11:09 AM

रायपुर, 07 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में वाहन चालकों के लंबित ई-चालान अब उनके वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित विभिन्न सेवाओं पर असर डाल सकते हैं। ई-चालान का भुगतान लंबित होने की स्थिति में आरसी, फिटनेस, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो सकते हैं। राजधानी रायपुर में पुराने और नए मामलों को मिलाकर सवा लाख से अधिक ई-चालान लंबित बताए जा रहे हैं, जिनमें करीब 96,800 चालान कोर्ट में लंबित हैं।.

see more..

कल्पना मिश्रा मौत मामले में एफआईआर की मांग, डिप्टी सीएम के बंगले पर प्रदर्शन

06 Sep 2026 | 8:29 PM

भोपाल/रीवा, 06 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के रीवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल्पना मिश्रा और उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर रविवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता बंगले के अंदर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बाहर किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई।.

see more..

पुलिस ने 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ किया आरोपी को गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 8:19 PM

हरदा, 06 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के हरदा जिले में हंडिया थाना पुलिस ने 8.93 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 88 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ड्रग्स, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल एक लाख 38 हजार रुपये का माल जब्त किया है।.

see more..