Friday, Jun 12 2026 | Time 20:36 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


रायपुर में टेक्नो पार्टी को लेकर विवाद, अश्लील प्रचार और नाबालिगों के इस्तेमाल के आरोप

रायपुर, 14 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रस्तावित एक टेक्नो पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर ''रेड रूम टेक्नो पार्टी'' नाम से प्रचारित इस आयोजन पर सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक मर्यादाओं को आहत करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पार्टी के प्रचार-प्रसार में जारी वीडियो सामग्री में कथित तौर पर नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो को आपत्तिजनक और अश्लील अंदाज में प्रस्तुत किए जाने को लेकर सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी जताई है।
सूत्रों के मुताबिक, आयोजन के दौरान नशे से जुड़े पदार्थों के उपयोग और परोसे जाने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। इसके साथ ही आयोजन स्थल की बुकिंग प्रक्रिया और प्रशासनिक अनुमति को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
बताया गया है कि यह आयोजन शुक्रवार को शहर के “फर्जी कैफे” में शाम छह बजे से रात 11 बजे तक प्रस्तावित है। पार्टी के लिए विभिन्न श्रेणियों में आठ हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं कलाकारों से मुलाकात के लिए अलग से शुल्क लिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
मामले को लेकर राजधानी में विरोध का माहौल है और कई सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस अधिकारी एसीपी रमाकांत साहू ने कहा कि इस आयोजन की आधिकारिक सूचना पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी प्रकार की अश्लील या अवैध गतिविधि का आयोजन न हो।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

वक्फ बोर्ड के निर्देशों पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज, सिंहदेव ने सभी धर्मों पर समान नियम लागू करने की कही बात

12 Jun 2026 | 7:38 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा मोहर्रम और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों में डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी तथा गैर-शरई गतिविधियों पर रोक संबंधी निर्देश जारी किए जाने के बाद प्रदेश में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बोर्ड की पहल का स्वागत किया है, जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ऐसे नियमों को सभी धर्मों के आयोजनों पर समान रूप से लागू करने की बात कही है।.

see more..

पीएम आवास के आंकड़ों पर बैज ने सरकार को घेरा, शराब ओवररेटिंग मामले में ईडी जांच की मांग

12 Jun 2026 | 7:36 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे गए पत्र में राज्य में स्वीकृत 18 लाख आवासों में से 10 लाख 60 हजार मकानों के निर्माण पूर्ण होने का उल्लेख किए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है।.

see more..

रायपुर में 1.5 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

12 Jun 2026 | 7:35 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर के गंज थाना पुलिस ने एक युवक को 1.500 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये बताई गई है।.

see more..

16 जून को प्रदेशभर में मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए विस्तृत निर्देश

12 Jun 2026 | 7:26 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ 16 जून को राज्य के सभी स्तरों पर शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूल प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।.

see more..

मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : नवीन मार्कण्डेय

12 Jun 2026 | 7:19 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है तथा इस दौरान देश ने कई ऐतिहासिक और कड़े फैसले देखे हैं, जिन्होंने भारत को आंतरिक रूप से सुरक्षित और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है।.

see more..