Friday, Jun 12 2026 | Time 19:46 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित

रायपुर, 15 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। टर्फ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, रायगढ़ और बिलासपुर समेत कई क्षेत्रों में तेज गरज के साथ बारिश हुई। बारिश और ठंडी हवाओं से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में आंधी-तूफान के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।
रायपुर में सुबह करीब आठ बजे के बाद आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगातार चल रही ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
बलौदाबाजार जिले में देर रात आए तेज आंधी-तूफान का असर सुबह तक देखने को मिला। जिला मुख्यालय के कई मार्गों पर बड़े पेड़ गिर जाने से यातायात प्रभावित हुआ। नगर पालिका की टीम सड़कों से पेड़ हटाने और रास्ता बहाल करने में जुटी रही। वहीं कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।
महासमुंद जिले में देर रात शुरू हुई तेज हवाओं और बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था प्रभावित रही। पिथौरा क्षेत्र में सुबह से रुक-रुक कर तेज बारिश और गरज के साथ छींटे का दौर जारी रहा, जिससे गांवों की गलियों में पानी भर गया।
रायगढ़ जिले में भी सुबह से बादल छाए रहे और बाद में तेज बारिश शुरू हुई। बारिश के बाद मौसम में ठंडक आयी और लोगों को गर्मी से राहत मिली। धमतरी में भी अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी।
उधर बिलासपुर में सुबह अंधड़ और बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ घंटों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।
पंकज उप्रेती
वार्ता
More News

पीएम आवास के आंकड़ों पर बैज ने सरकार को घेरा, शराब ओवररेटिंग मामले में ईडी जांच की मांग

12 Jun 2026 | 7:36 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे गए पत्र में राज्य में स्वीकृत 18 लाख आवासों में से 10 लाख 60 हजार मकानों के निर्माण पूर्ण होने का उल्लेख किए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है।.

see more..

रायपुर में 1.5 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

12 Jun 2026 | 7:35 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर के गंज थाना पुलिस ने एक युवक को 1.500 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये बताई गई है।.

see more..

16 जून को प्रदेशभर में मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए विस्तृत निर्देश

12 Jun 2026 | 7:26 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ 16 जून को राज्य के सभी स्तरों पर शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूल प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।.

see more..

मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : नवीन मार्कण्डेय

12 Jun 2026 | 7:19 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है तथा इस दौरान देश ने कई ऐतिहासिक और कड़े फैसले देखे हैं, जिन्होंने भारत को आंतरिक रूप से सुरक्षित और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है।.

see more..

ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर ठेकेदार को नोटिस

12 Jun 2026 | 7:16 PM

रायपुर, 12 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने बस्तर जिले में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज परियोजना की धीमी प्रगति को लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।.

see more..