Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:16 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


टेलीग्राम लिंक से निवेश का झांसा देकर युवक से साढ़े तीन लाख की ठगी

धार, 01 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में धार जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में टेलीग्राम लिंक के माध्यम से निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर एक युवक से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम उटावद निवासी चिंटू नायक (28) से 23 मई की रात एक अज्ञात व्यक्ति ने टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क किया। आरोपी ने घर बैठे निवेश कर अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया और एक लिंक भेजकर कथित लाभ खाता एवं पासवर्ड बनवाया।
आरोपी ने अधिक मुनाफे का प्रलोभन देकर युवक से अलग-अलग किस्तों में कुल 3 लाख 45 हजार 839 रुपये जमा करवा लिए। प्रारंभ में खाते में लाभ दर्शाए जाने से युवक को विश्वास हो गया, लेकिन जब उसने राशि निकालने का प्रयास किया तो रकम नहीं निकली।
ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर शाखा में शिकायत दर्ज कराई। तकनीकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नौगांव थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

दतिया सीट उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को नहीं मिला टिकट, भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार

10 Jul 2026 | 9:01 PM

भोपाल, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए श्री आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने इस बार राज्य के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया। .

see more..

भूमि विवाद: 16 साल से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी

10 Jul 2026 | 8:44 PM

राजनांदगांव, 10 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कथित भूमि हड़पने के मामले में पिछले 16 वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे किसानों ने पूर्व विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने कहा है कि यदि 13 जुलाई को प्रस्तावित सुनवाई में उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे विधानसभा कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।.

see more..

रायगढ़ के पहाड़ी गांव में दिव्यांग सरकारी सुविधाओं से वंचित, जांच के बाद लाभ दिलाने का आश्वासन

10 Jul 2026 | 8:08 PM

रायगढ़, 10 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के एक पहाड़ी गांव में रहने वाला दिव्यांग व्यक्ति वर्षों से ट्राइसाइकिल और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। आर्थिक तंगी के कारण वह हाथों के सहारे चलकर दैनिक जरूरतें पूरी करने को मजबूर है। मामले के सामने आने के बाद जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने जांच कर पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।.

see more..

विचारहीन और मुद्दाविहीन कांग्रेस की विश्वसनीयता जनता की नजरों में शून्य: भट्ट

10 Jul 2026 | 7:43 PM

देहरादून 10 जून (वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेताओं के दौरों को राजनैतिक पाखंड बताते हुए, झूठ एवं भ्रम की राजनीति का नया एपिसोड कहा है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, विचारहीन और मुद्दाविहीन कांग्रेस की विश्वसनीयता जनता की नजरों में शून्य है, लिहाजा वेणुगोपाल, राहुल किसी के आने जाने से उनकी किस्मत नहीं बदलने वाली। .

see more..

भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया दतिया उपचुनाव का प्रत्याशी

10 Jul 2026 | 7:43 PM

भोपाल, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार को आशुतोष तिवारी को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया।.

see more..