Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:26 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


तहसील कार्यालय का बाबू 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

शहडोल, 02 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में लोकायुक्त पुलिस ने ब्यौहारी तहसील कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार ब्यौहारी तहसील कार्यालय में पदस्थ रीडर लल्लू प्रसाद प्रजापति ने शिकायतकर्ता रमेश रजक के एक प्रकरण में पक्ष में निर्णय कराने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदा 75 हजार रुपये में तय हुआ।
बताया गया है कि रमेश रजक का अपने किरायेदार से विवाद होने के बाद मामला थाना स्तर से एसडीएम ब्यौहारी न्यायालय पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से प्रकरण में अनुकूल निर्णय कराने के लिए रिश्वत की मांग की।
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने आज दोपहर लगभग 12 बजे कार्रवाई करते हुए आरोपी लल्लू प्रसाद प्रजापति को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

दतिया सीट उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को नहीं मिला टिकट, भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार

10 Jul 2026 | 9:01 PM

भोपाल, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए श्री आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने इस बार राज्य के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया। .

see more..

भूमि विवाद: 16 साल से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी

10 Jul 2026 | 8:44 PM

राजनांदगांव, 10 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कथित भूमि हड़पने के मामले में पिछले 16 वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे किसानों ने पूर्व विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने कहा है कि यदि 13 जुलाई को प्रस्तावित सुनवाई में उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे विधानसभा कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।.

see more..

रायगढ़ के पहाड़ी गांव में दिव्यांग सरकारी सुविधाओं से वंचित, जांच के बाद लाभ दिलाने का आश्वासन

10 Jul 2026 | 8:08 PM

रायगढ़, 10 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के एक पहाड़ी गांव में रहने वाला दिव्यांग व्यक्ति वर्षों से ट्राइसाइकिल और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। आर्थिक तंगी के कारण वह हाथों के सहारे चलकर दैनिक जरूरतें पूरी करने को मजबूर है। मामले के सामने आने के बाद जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने जांच कर पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।.

see more..

विचारहीन और मुद्दाविहीन कांग्रेस की विश्वसनीयता जनता की नजरों में शून्य: भट्ट

10 Jul 2026 | 7:43 PM

देहरादून 10 जून (वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेताओं के दौरों को राजनैतिक पाखंड बताते हुए, झूठ एवं भ्रम की राजनीति का नया एपिसोड कहा है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, विचारहीन और मुद्दाविहीन कांग्रेस की विश्वसनीयता जनता की नजरों में शून्य है, लिहाजा वेणुगोपाल, राहुल किसी के आने जाने से उनकी किस्मत नहीं बदलने वाली। .

see more..

भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया दतिया उपचुनाव का प्रत्याशी

10 Jul 2026 | 7:43 PM

भोपाल, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार को आशुतोष तिवारी को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया।.

see more..