Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:13 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


सीएसपीटीसीएल आईपीओ लाने की तैयारी में

रायपुर, 02 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीटीसीएल) द्वारा प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। कंपनी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया में सूचीबद्ध कराने के संबंध में उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है तथा इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
गौरतलब है कि प्रस्तावित आईपीओ के माध्यम से कंपनी पूंजी बाजार से धन जुटाकर अपने विस्तार और अधोसंरचना विकास कार्यों को गति देना चाहती है। यदि यह योजना मूर्त रूप लेती है तो छत्तीसगढ़ की किसी सरकारी कंपनी का यह पहला आईपीओ होगा।
जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा जुटाई जाने वाली राशि को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है और इस संबंध में विभिन्न स्तरों पर मंथन जारी है। उल्लेखनीय है कि पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पहले से शेयर बाजार में सूचीबद्ध है, हालांकि उसके शेयरों में कारोबार नहीं होता। इससे पूर्व वर्ष 2014-15 तथा 2015-16 में कंपनी ने बॉन्ड जारी कर पूंजी जुटाई थी।
आईपीओ जारी होने की स्थिति में कंपनी अपनी हिस्सेदारी का एक भाग आम निवेशकों के लिए उपलब्ध कराएगी। इसके बाद कंपनी के शेयरों की बाजार में खरीद-बिक्री संभव होगी। विशेषज्ञों के अनुसार बेहतर वित्तीय प्रदर्शन की स्थिति में कंपनी का बाजार पूंजीकरण और निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ सकती है तथा लाभ होने पर शेयरधारकों को लाभांश भी प्रदान किया जा सकता है।
वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी की कुल परिसंपत्तियां लगभग 6,281 करोड़ रुपये हैं। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 207 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2023-24 में 61.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी पर वर्तमान में लगभग 1,040 करोड़ रुपये का ऋण है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने कहा, "देश के कई राज्यों की सरकारी कंपनियां अपना आईपीओ लाकर आम लोगों से पैसे जुटा रही हैं. आईपीओ लाने पर चर्चा चल रही है, ये शासन स्तर का मामला है।"
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

आंतरिक गुटबाजी और नेतृत्व संकट से जूझ रही है कांग्रेस-पाण्डेय

15 Jul 2026 | 6:23 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस आंतरिक गुटबाजी और नेतृत्व संकट से जूझ रही है तथा बघेल का राजनीतिक प्रभाव लगातार कम हो रहा है।.

see more..

सीएम हेल्पलाइन 1076 से 24 घंटे में मिला जाति प्रमाण पत्र

15 Jul 2026 | 6:12 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक ग्रामीण की लंबे समय से लंबित जाति प्रमाण पत्र की समस्या का 24 घंटे के भीतर समाधान किए जाने का मामला सामने आया है।.

see more..

ग्रामीण विद्यार्थियों तक एआई, रोबोटिक्स की शिक्षा पहुंचाएगी मोबाइल साइंस लैब : साय

15 Jul 2026 | 6:06 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं उभरती प्रौद्योगिकियों से जोड़ने की दिशा में बुधवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर से 'भावना दीदी की साइंस पाठशाला' के तहत संचालित निःशुल्क मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक विज्ञान, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकों की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।.

see more..

जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा भोपाल पहुंची, कांग्रेस का भाजपा पर हमला

15 Jul 2026 | 6:01 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की इंदौर-भोपाल साइकिल यात्रा आज बुधवार को दूसरे दिन भोपाल पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा, भर्ती प्रक्रियाओं, बेरोजगारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए।.

see more..

रिटायर्ड दंपती हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति हड़पने की साजिश में दो प्रॉपर्टी डीलर भाई गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 5:56 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुदामा नगर स्थित रिटायर्ड दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक फिलेमोन की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से पहले दंपती से कथित रूप से धोखाधड़ी कर दानपत्र (गिफ्ट डीड) तैयार कराया और बाद में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।.

see more..