Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:34 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भोजशाला में संतों ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

धार, 02 जून (वार्ता) केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधीन धार स्थित भोजशाला में आज नियमित सत्याग्रह के दौरान अखिल भारतीय संत समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु पहुंचे तथा मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
अखिल भारतीय संत समिति के संयुक्त महासचिव राधे-राधे बाबा और महामंडलेश्वर नरसिंहदास महाराज के नेतृत्व में मालवा अंचल के संतों का दल भोजशाला पहुंचा। इस दौरान शंखध्वनि और जय श्रीराम के उद्घोष से परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। सत्याग्रह में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निलेश भारती, भाजपा नेता अशोक जैन, अशोक शास्त्री तथा भोज उत्सव समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
भोजशाला परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए राधे-राधे बाबा ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायालय ने हिंदू समाज की भावनाओं और पूजा के अधिकार का सम्मान किया है। उन्होंने भोजशाला से जुड़े निर्णय को लगभग 750 वर्षों के संघर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि भोजशाला मुक्ति समिति, हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, संघ परिवार और स्थानीय नागरिकों ने लंबे समय तक इस विषय पर संघर्ष किया है, जिसका परिणाम अब दिखाई दे रहा है।
संतों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भोजशाला में मां वाग्देवी का भव्य मंदिर निर्मित होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और पूजा-पाठ में सहयोग प्रदान किया है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

सीएम हेल्पलाइन 1076 से 24 घंटे में मिला जाति प्रमाण पत्र

15 Jul 2026 | 6:12 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक ग्रामीण की लंबे समय से लंबित जाति प्रमाण पत्र की समस्या का 24 घंटे के भीतर समाधान किए जाने का मामला सामने आया है।.

see more..

ग्रामीण विद्यार्थियों तक एआई, रोबोटिक्स की शिक्षा पहुंचाएगी मोबाइल साइंस लैब : साय

15 Jul 2026 | 6:06 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं उभरती प्रौद्योगिकियों से जोड़ने की दिशा में बुधवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर से 'भावना दीदी की साइंस पाठशाला' के तहत संचालित निःशुल्क मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक विज्ञान, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकों की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।.

see more..

जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा भोपाल पहुंची, कांग्रेस का भाजपा पर हमला

15 Jul 2026 | 6:01 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की इंदौर-भोपाल साइकिल यात्रा आज बुधवार को दूसरे दिन भोपाल पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा, भर्ती प्रक्रियाओं, बेरोजगारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए।.

see more..

रिटायर्ड दंपती हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति हड़पने की साजिश में दो प्रॉपर्टी डीलर भाई गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 5:56 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुदामा नगर स्थित रिटायर्ड दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक फिलेमोन की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से पहले दंपती से कथित रूप से धोखाधड़ी कर दानपत्र (गिफ्ट डीड) तैयार कराया और बाद में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।.

see more..

भाजपा ने दतिया उपचुनाव के लिए भारत सिंह कुशवाह को प्रभारी, राहुल कोठारी को सह प्रभारी बनाया

15 Jul 2026 | 5:49 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए विधानसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा कर दी है।.

see more..