Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:10 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


वन विभाग का बाबू तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

उज्जैन, 02 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश की उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने मंदसौर जिले में वन विभाग के एक बाबू को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार वन विभाग की स्थापना शाखा के प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह राठौर ने गांधी सागर परिक्षेत्र में पदस्थ वनरक्षक ललित मीणा से अर्जित अवकाश के आवेदन को अग्रेषित कर स्वीकृत कराने के नाम पर तीन हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत के अनुसार ललित मीणा ने स्वयं के उपचार के लिए 43 दिवस के अर्जित अवकाश हेतु 27 मई 2026 को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। उक्त आवेदन आरोपी की आईडी में लंबित था, जिसे आगे बढ़ाने और स्वीकृति दिलाने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कृष्ण प्रताप सिंह राठौर को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..

खाटू श्याम मंदिर की दान पेटियों से नकदी चोरी, सीसीटीवी के तार काटे

12 Jul 2026 | 1:51 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित खाटू श्याम हवेली मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने दान पेटियों से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

बैतूल में युवक का शव फंदे पर मिला, पुलिस जांच में जुटी

12 Jul 2026 | 1:49 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल शहर के गंज थाना क्षेत्र में 34 वर्षीय एक युवक का शव घर में फाँसी फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।.

see more..

विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

12 Jul 2026 | 1:46 PM

रायसेन, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के सिलवानी तहसील अंतर्गत ग्राम दैनी में विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सिलवानी-गैरतगंज मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।.

see more..