Friday, Jul 17 2026 | Time 08:08 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने साध्वी ऋतम्भरा से की भेंट

धार, 02 जून (वार्ता) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री तथा धार लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर वृंदावन में राष्ट्रीय संत साध्वी ऋतम्भरा से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सावित्री ठाकुर ने कहा कि साध्वी ऋतम्भरा का सान्निध्य आध्यात्मिक ऊर्जा, राष्ट्रभावना और सेवा के संस्कारों से ओतप्रोत रहता है। उनके आशीर्वाद से जनसेवा के कार्यों में अधिक समर्पण और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि साध्वी ऋतम्भरा ने राम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अपनी ओजस्वी वाणी और विचारों के माध्यम से सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया है। नारी सशक्तिकरण, गौसंरक्षण, संस्कार निर्माण तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनके कार्य प्रेरणादायी हैं।
भेंट के दौरान सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विषयों पर चर्चा हुई। सावित्री ठाकुर ने उन्हें धार जिले की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से अवगत कराते हुए भोजशाला दर्शन के लिए आमंत्रित किया। बताया गया कि साध्वी ऋतम्भरा शीघ्र ही भोजशाला दर्शन के लिए धार आ सकती हैं।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

सिम्स में बालक की अन्ननली से सफल ऑपरेशन कर निकाला सिक्का

16 Jul 2026 | 8:32 PM

बिलासपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने छह वर्षीय एक बालक की अन्ननली में फंसा सिक्का सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली।.

see more..

भोपाल जिला अभिभाषक संघ चुनाव का मतदान संपन्न, आज होगी मतगणना

16 Jul 2026 | 8:26 PM

भोपाल, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में भोपाल जिला अभिभाषक संघ के वर्ष 2026-28 के द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो गया। अब सभी की निगाहें आज शुक्रवार को होने वाली मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं।.

see more..

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के नियम जल्द होंगे प्रकाशित : विजय शर्मा

16 Jul 2026 | 8:24 PM

रायपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 का राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है और अब इसके नियमों का प्रकाशन भी शीघ्र किया जाएगा।.

see more..

महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता और सेवा का संदेश देते हैं : तोमर

16 Jul 2026 | 8:16 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता, सहयोग और सेवा का संदेश देते हैं। उनका जीवन सामाजिक समरसता, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा प्रदान करता है। श्री तोमर आज कैलारस मुख्यालय के शास्त्री मार्ग चौराहे स्थित अग्रसेन चौक पर नगर परिषद कैलारस द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।.

see more..

मुरैना में 12 रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों और 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति

16 Jul 2026 | 8:13 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में खनिज रेत की सुचारू एवं पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खनिज विभाग ने 12 खनिज रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों तथा 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति प्रदान की है।.

see more..