Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:39 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


विवादित प्रश्न प्रकाशित करने वाले प्रकाशक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

भोपाल, 31 मई (वार्ता) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने ग्वालियर के एक निजी प्रकाशक द्वारा प्रकाशित अध्ययन सामग्री में धार्मिक आधार पर विवादित एवं भ्रामक प्रश्न शामिल किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधित प्रकाशक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
अभाविप के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी के नेतृत्व में परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। परिषद का आरोप है कि ग्वालियर स्थित विश्वविद्यालय प्रकाशन (रजिस्टर्ड) द्वारा स्नातक द्वितीय वर्ष के आधार पाठ्यक्रम ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय के लिए प्रकाशित ‘20 प्रश्न’ नामक पुस्तक में धार्मिक आधार पर तुलनात्मक प्रश्न और उसका पक्षपातपूर्ण उत्तर दिया गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 31 पर प्रश्न क्रमांक 206 में पूछा गया है कि “कौन सा धर्म अपने उपदेशों में सर्वाधिक महिला अधिकारों की रक्षा की बात करता है?” तथा उत्तर में एक विशेष धर्म को सही बताया गया है। अभाविप के अनुसार यह प्रश्न शैक्षणिक दृष्टि से असंगत, मनगढ़ंत एवं पक्षपातपूर्ण है, जिससे विद्यार्थियों के बीच धार्मिक वैमनस्य, भ्रम और असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
परिषद ने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था, संविधान और सांस्कृतिक परंपराएं सभी धर्मों के प्रति सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देती हैं। ऐसे में उच्च शिक्षा की अध्ययन सामग्री में इस प्रकार के विवादास्पद एवं आधारहीन प्रश्नों का समावेश अत्यंत आपत्तिजनक है।
अभाविप ने छात्र एवं शिक्षा हित में संबंधित प्रकाशक के विरुद्ध जांच कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने तथा कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र हित और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि इस प्रकार की सामग्री विद्यार्थियों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ समाज में अनावश्यक विभाजन और दुर्भावना को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति महिला सम्मान के लिए विश्वभर में जानी जाती है और धार्मिक वैमनस्य पैदा करने के ऐसे प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
दिनेश
वार्ता
More News

नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज, परिजन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर रवाना

12 Jul 2026 | 5:18 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री यादव लहार पहुंचे, संत समाज ने मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप

12 Jul 2026 | 4:47 PM

भिण्ड, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार पहुंचे, जहां उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..

खाटू श्याम मंदिर की दान पेटियों से नकदी चोरी, सीसीटीवी के तार काटे

12 Jul 2026 | 1:51 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित खाटू श्याम हवेली मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने दान पेटियों से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..