Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:56 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


किसान बनकर पहुंचे उप संचालक कृषि, खाद की कालाबाजारी का खुलासा; 1446 बोरी उर्वरक जब्त

जांजगीर-चांपा, 02 जून ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1446 बोरी रासायनिक उर्वरक जब्त कर एक कृषि केंद्र के गोदाम को सीलबंद कर दिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने स्वयं किसान बनकर जिले के एक उर्वरक विक्रेता के यहां औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स नानकचंद नंदकिशोर कृषि केंद्र के संचालक ने उन्हें किसान समझकर 266.50 रुपये मूल्य की यूरिया की एक बोरी 850 रुपये में बेच दी। शिकायत सही पाए जाने पर उप संचालक कृषि ने तत्काल उर्वरक निरीक्षकों की टीम को मौके पर बुलाकर कार्रवाई शुरू कराई।
जांच में उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण में अनियमितता तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री की पुष्टि होने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश-1985 के तहत प्रतिष्ठान के गोदाम में रखे 1141 बोरी यूरिया, 252 बोरी एसएसपी, 33 बोरी डीएपी तथा 20 बोरी एमओपी सहित कुल 1446 बोरी रासायनिक उर्वरक जब्त कर गोदाम को सीलबंद कर दिया गया।
श्री शर्मा ने बताया कि आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि उर्वरकों की बिक्री में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पंकज शोभित
वार्ता
More News

नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज, परिजन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर रवाना

12 Jul 2026 | 5:18 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री यादव लहार पहुंचे, संत समाज ने मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप

12 Jul 2026 | 4:47 PM

भिण्ड, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार पहुंचे, जहां उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..

खाटू श्याम मंदिर की दान पेटियों से नकदी चोरी, सीसीटीवी के तार काटे

12 Jul 2026 | 1:51 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित खाटू श्याम हवेली मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने दान पेटियों से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..