Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:25 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बैतूल, 04 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की सारणी पुलिस ने पैसों के लेन-देन के विवाद में एक युवक को कथित रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को विदिशा जिले के सिरोंज से गिरफ्तार किया है। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सारणी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिरोंज निवासी दीपक कुशवाह (28) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार चार मई 2026 को सारणी के सुपर डी-358 क्षेत्र में रोहित विश्वकर्मा (36) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान घटनास्थल से दो सुसाइड नोट, तीन पत्र और एक डायरी बरामद कर जब्त की गई।
मर्ग जांच तथा परिजनों एवं अन्य गवाहों के बयानों में यह तथ्य सामने आया कि मृतक को पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर कई लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि उसे झूठे प्रकरण में फंसाने और जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं। पुलिस के अनुसार इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जांच के आधार पर पुलिस ने सोनू कश्मीरा, अमर सिंह राणा, आरिफ खान, ललित मालवीय, आदर्श वास्तव, दीपक कुशवाह, राजेश अग्रवाल, ऋषभ तथा मयूर पाल उर्फ मयूब पाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 308(5) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में पूर्व में लक्की उर्फ ललित मालवीय को 24 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। दीपक कुशवाह को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मामले के शेष आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके तथा आरक्षक सुभाष मंडलोई और पंकज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

दतिया सीट उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को नहीं मिला टिकट, भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार

10 Jul 2026 | 9:01 PM

भोपाल, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए श्री आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने इस बार राज्य के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया। .

see more..

भूमि विवाद: 16 साल से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी

10 Jul 2026 | 8:44 PM

राजनांदगांव, 10 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कथित भूमि हड़पने के मामले में पिछले 16 वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे किसानों ने पूर्व विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने कहा है कि यदि 13 जुलाई को प्रस्तावित सुनवाई में उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे विधानसभा कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।.

see more..

रायगढ़ के पहाड़ी गांव में दिव्यांग सरकारी सुविधाओं से वंचित, जांच के बाद लाभ दिलाने का आश्वासन

10 Jul 2026 | 8:08 PM

रायगढ़, 10 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के एक पहाड़ी गांव में रहने वाला दिव्यांग व्यक्ति वर्षों से ट्राइसाइकिल और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। आर्थिक तंगी के कारण वह हाथों के सहारे चलकर दैनिक जरूरतें पूरी करने को मजबूर है। मामले के सामने आने के बाद जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने जांच कर पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।.

see more..

विचारहीन और मुद्दाविहीन कांग्रेस की विश्वसनीयता जनता की नजरों में शून्य: भट्ट

10 Jul 2026 | 7:43 PM

देहरादून 10 जून (वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेताओं के दौरों को राजनैतिक पाखंड बताते हुए, झूठ एवं भ्रम की राजनीति का नया एपिसोड कहा है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, विचारहीन और मुद्दाविहीन कांग्रेस की विश्वसनीयता जनता की नजरों में शून्य है, लिहाजा वेणुगोपाल, राहुल किसी के आने जाने से उनकी किस्मत नहीं बदलने वाली। .

see more..

भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया दतिया उपचुनाव का प्रत्याशी

10 Jul 2026 | 7:43 PM

भोपाल, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार को आशुतोष तिवारी को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया।.

see more..