Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:48 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


पेयजल संकट पर कलेक्टर सख्त, आश्रम अधीक्षक निलंबित

बैतूल, 04 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के ग्राम डोडाजाम में पेयजल संकट और शासकीय व्यवस्थाओं में लापरवाही को लेकर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जनजातीय बालक आश्रम में अव्यवस्थाएं पाए जाने पर आश्रम अधीक्षक को निलंबित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने डोडाजाम पंचायत परिसर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट की जानकारी दी। पूर्व में निर्देश दिए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जनपद पंचायत भीमपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। प्रसूता महिलाओं को उपचार और प्रसव के लिए भीमपुर जाना पड़ने की समस्या पर कलेक्टर ने गांव के डिलीवरी प्वाइंट को पुनः संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से गर्भवती महिलाओं, संस्थागत प्रसव तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और ग्रामीणों को स्वास्थ्य संस्थानों में ही प्रसव कराने की सलाह दी।
कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार और कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा की। सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन की समस्या पर विद्युत विभाग को अस्थायी कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा स्थायी समाधान के लिए कृषि फीडर का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वृद्धजनों से पेंशन और राशन वितरण की जानकारी प्राप्त की तथा स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को बकरी पालन और मुर्गी पालन जैसी आजीविका गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान ग्राम टिगरिया निवासी केने मोतीराम द्वारा आगजनी में चार पशुओं के घायल होने की जानकारी देने पर कलेक्टर ने रेडक्रॉस मद से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर ने डोडाजाम स्थित जनजातीय बालक आश्रम का निरीक्षण किया। आश्रम परिसर और शौचालयों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने अधीक्षक भैयालाल उईके को कार्य में लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण निलंबित करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें बिस्किट और चॉकलेट भी वितरित किए।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

आंतरिक गुटबाजी और नेतृत्व संकट से जूझ रही है कांग्रेस-पाण्डेय

15 Jul 2026 | 6:23 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस आंतरिक गुटबाजी और नेतृत्व संकट से जूझ रही है तथा बघेल का राजनीतिक प्रभाव लगातार कम हो रहा है।.

see more..

सीएम हेल्पलाइन 1076 से 24 घंटे में मिला जाति प्रमाण पत्र

15 Jul 2026 | 6:12 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक ग्रामीण की लंबे समय से लंबित जाति प्रमाण पत्र की समस्या का 24 घंटे के भीतर समाधान किए जाने का मामला सामने आया है।.

see more..

ग्रामीण विद्यार्थियों तक एआई, रोबोटिक्स की शिक्षा पहुंचाएगी मोबाइल साइंस लैब : साय

15 Jul 2026 | 6:06 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं उभरती प्रौद्योगिकियों से जोड़ने की दिशा में बुधवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर से 'भावना दीदी की साइंस पाठशाला' के तहत संचालित निःशुल्क मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक विज्ञान, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकों की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।.

see more..

जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा भोपाल पहुंची, कांग्रेस का भाजपा पर हमला

15 Jul 2026 | 6:01 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की इंदौर-भोपाल साइकिल यात्रा आज बुधवार को दूसरे दिन भोपाल पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा, भर्ती प्रक्रियाओं, बेरोजगारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए।.

see more..

रिटायर्ड दंपती हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति हड़पने की साजिश में दो प्रॉपर्टी डीलर भाई गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 5:56 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुदामा नगर स्थित रिटायर्ड दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक फिलेमोन की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से पहले दंपती से कथित रूप से धोखाधड़ी कर दानपत्र (गिफ्ट डीड) तैयार कराया और बाद में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।.

see more..