Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:26 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भिण्ड में अवैध रेत परिवहन, उत्खनन पर गिरवासा रेत खदान का रास्ता बंद किया गया

भिण्ड, 06 जून (वार्ता) मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले की गिरवासा रेत खदान पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात सख्त कार्रवाई की है। भिण्ड जिले के लहार अनुभाग के असवार थाना पुलिस ने खदान क्षेत्र में रेत माफिया द्वारा बनाए गए वैकल्पिक रास्तों को बंद करने के लिए खाई खुदवाई ताकि अवैध रूप से रेत का परिवहन रोका जा सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों से गिरवासा रेत खदान क्षेत्र में रात के समय बड़े पैमाने पर अवैध रेत परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक कल देर रात से लेकर सुबह तक 200 से अधिक ट्रैक्टर रेत का परिवहन किया। इससे शासन को राजस्व की हानि होने के साथ-साथ खनिज संपदा का अवैध दोहन भी किया जा रहा था। मामले की शिकायत भिण्ड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची थी। शिकायतों के बाद कल रात असवार थाना प्रभारी सुरेश मिश्रा पुलिस बल के साथ गिरवासा खदान पहुंचे। यहां उन्होंने उन कच्चे रास्तों का निरीक्षण किया जिनका उपयोग कथित रूप से रेत माफिया द्वारा अवैध परिवहन के लिए किया जा रहा था। निरीक्षण के बाद पुलिस की मौजूदगी में रास्तों पर खाई खुदवाकर आवागमन बाधित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि रेत खदान का संचालन करने वाली ठेका कंपनी ने भी अवैध परिवहन के मुद्दे को गंभीरता से लिया था। कंपनी की ओर से मामले की सूचना खनिज निगम के भोपाल कार्यालय तक पहुंचाई गई थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई के निर्देश जारी हुए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध रेत परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खदान क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ रात के समय गश्त भी तेज की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन और परिवहन पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

ग्रामीण विद्यार्थियों तक एआई, रोबोटिक्स की शिक्षा पहुंचाएगी मोबाइल साइंस लैब : साय

15 Jul 2026 | 6:06 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं उभरती प्रौद्योगिकियों से जोड़ने की दिशा में बुधवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर से 'भावना दीदी की साइंस पाठशाला' के तहत संचालित निःशुल्क मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक विज्ञान, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकों की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।.

see more..

जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा भोपाल पहुंची, कांग्रेस का भाजपा पर हमला

15 Jul 2026 | 6:01 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की इंदौर-भोपाल साइकिल यात्रा आज बुधवार को दूसरे दिन भोपाल पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा, भर्ती प्रक्रियाओं, बेरोजगारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए।.

see more..

रिटायर्ड दंपती हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति हड़पने की साजिश में दो प्रॉपर्टी डीलर भाई गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 5:56 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुदामा नगर स्थित रिटायर्ड दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक फिलेमोन की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से पहले दंपती से कथित रूप से धोखाधड़ी कर दानपत्र (गिफ्ट डीड) तैयार कराया और बाद में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।.

see more..

भाजपा ने दतिया उपचुनाव के लिए भारत सिंह कुशवाह को प्रभारी, राहुल कोठारी को सह प्रभारी बनाया

15 Jul 2026 | 5:49 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए विधानसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा कर दी है।.

see more..

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया सम्मान

15 Jul 2026 | 5:47 PM

उज्जैन, 15 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन में पदोन्नत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उनके कंधों पर स्टार तथा हवलदार पद पर पदोन्नत कर्मचारियों को फित्ती लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।.

see more..