Friday, Jul 17 2026 | Time 07:37 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


नक्सल प्रभावित पुवर्ती में सुशासन शिविर में ग्रामीणों को मौके पर मिले जरूरी प्रमाण पत्र

सुकमा, 08 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड स्थित पुवर्ती गांव में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शिविर के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाएं और जरूरी दस्तावेज मौके पर उपलब्ध कराए गए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और प्रशासनिक पहल की सराहना की।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार के तहत प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहा है। लंबे समय से दस्तावेजों और शासकीय सेवाओं के लिए परेशान रहने वाले ग्रामीणों को अब गांव में ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जिला कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में आयुष्मान कार्ड, नवीन खाता, राशन कार्ड, बी-1, खसरा, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की व्यवस्था भी की गई।
शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। प्रशासन का कहना है कि इससे ग्रामीणों के समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा शासन की सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो रही है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए पारंपरिक गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पहली बार शासन की सेवाएं उनके गांव तक पहुंची हैं।
कार्यक्रम में तहसीलदार योपेंद्र पात्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

सिम्स में बालक की अन्ननली से सफल ऑपरेशन कर निकाला सिक्का

16 Jul 2026 | 8:32 PM

बिलासपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने छह वर्षीय एक बालक की अन्ननली में फंसा सिक्का सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली।.

see more..

भोपाल जिला अभिभाषक संघ चुनाव का मतदान संपन्न, आज होगी मतगणना

16 Jul 2026 | 8:26 PM

भोपाल, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में भोपाल जिला अभिभाषक संघ के वर्ष 2026-28 के द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो गया। अब सभी की निगाहें आज शुक्रवार को होने वाली मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं।.

see more..

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के नियम जल्द होंगे प्रकाशित : विजय शर्मा

16 Jul 2026 | 8:24 PM

रायपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 का राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है और अब इसके नियमों का प्रकाशन भी शीघ्र किया जाएगा।.

see more..

महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता और सेवा का संदेश देते हैं : तोमर

16 Jul 2026 | 8:16 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता, सहयोग और सेवा का संदेश देते हैं। उनका जीवन सामाजिक समरसता, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा प्रदान करता है। श्री तोमर आज कैलारस मुख्यालय के शास्त्री मार्ग चौराहे स्थित अग्रसेन चौक पर नगर परिषद कैलारस द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।.

see more..

मुरैना में 12 रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों और 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति

16 Jul 2026 | 8:13 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में खनिज रेत की सुचारू एवं पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खनिज विभाग ने 12 खनिज रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों तथा 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति प्रदान की है।.

see more..