Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:17 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


पुल पर खराब हुई एंबुलेंस, नर्सिंग अधिकारी ने वाहन में कराया सुरक्षित प्रसव

खरगोन, 8 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के गोगावां विकासखंड में एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस रास्ते में खराब हो गई, जिसके बाद नर्सिंग अधिकारी ने एंबुलेंस के भीतर ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। घटना के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार जामनिया पानी की गर्भवती महिला संजू बाई को बीती रात अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अनकवाड़ी पुल पर 108 एंबुलेंस अचानक खराब हो गई। प्रसव पीड़ा तेज होने पर स्थिति गंभीर हो गई और मां तथा शिशु दोनों की जान को खतरा उत्पन्न हो गया।
पीएचसी बिस्टान की नर्सिंग अधिकारी नेहा कदम ने बताया कि आशा कार्यकर्ता भावना सिसोदिया से सूचना मिलने पर वह तत्काल मौके पर पहुंचीं। उस समय प्रसूता की स्थिति गंभीर थी और शिशु का सिर बाहर आ चुका था। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता से एंबुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराया गया।
उन्होंने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी बिस्टान में भर्ती कराया गया। गोगावां के ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. अहमद खान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बाद में दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कर मां और नवजात को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया तथा बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। महिला की यह तीसरी डिलीवरी थी और उसने 2.5 किलोग्राम वजन की स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। मां और नवजात की स्थिति सामान्य रहने पर आज दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलत सिंह चौहान ने बताया कि एंबुलेंस सेवा में हुई कथित लापरवाही के संबंध में जिला कलेक्टर भव्या मित्तल को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। साथ ही संबंधित सेवा प्रदाता के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

बीजापुर में नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज

12 Jul 2026 | 5:20 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज, परिजन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर रवाना

12 Jul 2026 | 5:18 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री यादव लहार पहुंचे, संत समाज ने मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप

12 Jul 2026 | 4:47 PM

भिण्ड, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार पहुंचे, जहां उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..