Friday, Jul 17 2026 | Time 08:17 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


चरित्र शंका में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी फरार

खरगोन, 8 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के ग्राम गलतार में आज तड़के एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी बिशन ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी सायदा बाई पर कुल्हाड़ी से गर्दन और छाती पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के समय सायदा बाई अपने 11 वर्षीय नाती के साथ सो रही थी। हमला होते ही नाती वहां से भाग निकला। बिस्टान थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत ने बताया कि आरोपी का पुत्र कमल अपने बच्चों के साथ घर के दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी वजह से सायदा बाई कुछ समय पूर्व अपनी पुत्री रैना के पास इंदौर चली गई थी। लगभग छह माह पहले बिशन एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसके बाद उसकी देखभाल के लिए सायदा बाई वापस गांव लौट आई थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी का स्वभाव काफी गुस्सैल था। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ बच्चों द्वारा उसके घर के जामुन के पेड़ से फल तोड़ने पर उसने पूरा पेड़ ही काट दिया था। गांव में उसकी किसी से विशेष मित्रता भी नहीं थी। दंपति के पांच पुत्र-पुत्रियां हैं, जिनके विवाह हो चुके हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

सिम्स में बालक की अन्ननली से सफल ऑपरेशन कर निकाला सिक्का

16 Jul 2026 | 8:32 PM

बिलासपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने छह वर्षीय एक बालक की अन्ननली में फंसा सिक्का सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली।.

see more..

भोपाल जिला अभिभाषक संघ चुनाव का मतदान संपन्न, आज होगी मतगणना

16 Jul 2026 | 8:26 PM

भोपाल, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में भोपाल जिला अभिभाषक संघ के वर्ष 2026-28 के द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो गया। अब सभी की निगाहें आज शुक्रवार को होने वाली मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं।.

see more..

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के नियम जल्द होंगे प्रकाशित : विजय शर्मा

16 Jul 2026 | 8:24 PM

रायपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 का राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है और अब इसके नियमों का प्रकाशन भी शीघ्र किया जाएगा।.

see more..

महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता और सेवा का संदेश देते हैं : तोमर

16 Jul 2026 | 8:16 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता, सहयोग और सेवा का संदेश देते हैं। उनका जीवन सामाजिक समरसता, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा प्रदान करता है। श्री तोमर आज कैलारस मुख्यालय के शास्त्री मार्ग चौराहे स्थित अग्रसेन चौक पर नगर परिषद कैलारस द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।.

see more..

मुरैना में 12 रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों और 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति

16 Jul 2026 | 8:13 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में खनिज रेत की सुचारू एवं पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खनिज विभाग ने 12 खनिज रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों तथा 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति प्रदान की है।.

see more..