Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:00 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


दुर्घटना का बहाना बनाकर चाकू की नोक पर लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, 08 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र में दुर्घटना का बहाना बनाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी पमेश ठाकुर अपने साथियों के साथ मोहारा ऑक्सीजोन से लौट रहे थे। इसी दौरान मोहारा नदी के पास सामने से आए मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनकी बाइक को कथित रूप से जानबूझकर टक्कर मार दी। बाइक से गिरने के बाद आरोपियों ने प्रार्थी और उसके साथियों के साथ मारपीट की तथा चाकू दिखाकर दो मोबाइल फोन लूट लिए।
आरोपियों ने प्रार्थी को धमकाते हुए ऑनलाइन भुगतान एप के माध्यम से तीन हजार रुपये भी अपने खाते में स्थानांतरित करा लिए।
घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की और करीब तीन घंटे के भीतर मुख्य आरोपी राहुल राजपूत उर्फ गुर्जर तथा शरद यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, 2,500 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी राहुल राजपूत आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध बसंतपुर थाने में आबकारी अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

बीजापुर में नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज

12 Jul 2026 | 5:20 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज, परिजन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर रवाना

12 Jul 2026 | 5:18 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री यादव लहार पहुंचे, संत समाज ने मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप

12 Jul 2026 | 4:47 PM

भिण्ड, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार पहुंचे, जहां उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..