Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:29 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बैतूल में 12 से 18 जून तक लगेंगे जनकल्याण शिविर

बैतूल, 8 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में 12 से 18 जून तक आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों में शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने और आमजन की लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आज आयोजित समयसीमा बैठक में शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रास्ता विवाद, राशन पर्ची, आधार कार्ड में फिंगरप्रिंट संबंधी समस्याएं, जाति प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार कार्ड से संबंधित मामलों में पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर शिविरों में उन्हें लाभान्वित किया जाए। साथ ही लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली और पेयजल की शत-प्रतिशत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिन क्षेत्रों में मोबाइल टावर होने के बावजूद नेटवर्क की समस्या बनी हुई है, वहां बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए बीएसएनएल को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। वन एवं राजस्व विभाग को बीएसएनएल से संबंधित भूमि आवंटन मामलों का निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर ने दिव्यांगजन प्रमाण पत्र के लिए सभी विकासखंडों में मेडिकल बोर्ड आयोजित करने तथा जनकल्याण शिविरों में विभागीय प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शिविरों के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
डॉ. सोनवणे ने 5 से 21 जून तक संचालित विशेष पर्यावरण अभियान के तहत स्वच्छता, पौधरोपण और जनजागरूकता गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। जनजातीय बालक आश्रम डोडाजाम में शौचालयों की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी विभागों को कार्यालयों, स्कूलों और छात्रावासों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को कहा।
बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल गंगा संवर्धन अभियान तथा अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने कम प्रगति वाले विभागों और जनपदों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा आवंटित राशि के मुकाबले कम व्यय होने पर भैंसदेही और भीमपुर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज, परिजन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर रवाना

12 Jul 2026 | 5:18 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री यादव लहार पहुंचे, संत समाज ने मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप

12 Jul 2026 | 4:47 PM

भिण्ड, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार पहुंचे, जहां उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..

खाटू श्याम मंदिर की दान पेटियों से नकदी चोरी, सीसीटीवी के तार काटे

12 Jul 2026 | 1:51 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित खाटू श्याम हवेली मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने दान पेटियों से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..