Friday, Jul 17 2026 | Time 08:16 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली मसूराम सेठिया के परिवार की जिंदगी

जगदलपुर, 08 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री आवास योजना ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम छापर भानपुरी निवासी मसूराम सेठिया के पक्के मकान के सपने को साकार कर दिया है। सीमित आय और आर्थिक चुनौतियों के बीच वर्षों तक कच्चे घर में रहने वाले सेठिया का परिवार अब सुरक्षित और सुविधायुक्त आवास में जीवन बिता रहा है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मसूराम सेठिया करीब एक एकड़ कृषि भूमि पर धान की खेती करने के साथ मजदूरी कर छह सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लंबे समय तक कच्चे मकान में रहने के कारण उनका परिवार बरसात में छत टपकने, दीवारों में सीलन और मौसम संबंधी अन्य परेशानियों का सामना करता रहा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली सहायता से उनका पक्का घर बनकर तैयार हुआ, जिससे परिवार को सुरक्षित आवास उपलब्ध हो सका। नए घर में रहने के बाद परिवार के सदस्यों को मौसम की मार से राहत मिली है और जीवन स्तर में सुधार आया है।
मसूराम ने बताया कि परिवार की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए उन्होंने अपनी बचत से घर में दो अतिरिक्त कमरे बनाने का निर्णय लिया है। उनका पुत्र, पुत्रवधू और दो नाती भी परिवार के साथ रहते हैं, इसलिए अतिरिक्त स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उन्हें केवल पक्का मकान ही नहीं दिया, बल्कि परिवार को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का भरोसा भी प्रदान किया है। योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

सिम्स में बालक की अन्ननली से सफल ऑपरेशन कर निकाला सिक्का

16 Jul 2026 | 8:32 PM

बिलासपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने छह वर्षीय एक बालक की अन्ननली में फंसा सिक्का सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली।.

see more..

भोपाल जिला अभिभाषक संघ चुनाव का मतदान संपन्न, आज होगी मतगणना

16 Jul 2026 | 8:26 PM

भोपाल, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में भोपाल जिला अभिभाषक संघ के वर्ष 2026-28 के द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो गया। अब सभी की निगाहें आज शुक्रवार को होने वाली मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं।.

see more..

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के नियम जल्द होंगे प्रकाशित : विजय शर्मा

16 Jul 2026 | 8:24 PM

रायपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 का राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है और अब इसके नियमों का प्रकाशन भी शीघ्र किया जाएगा।.

see more..

महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता और सेवा का संदेश देते हैं : तोमर

16 Jul 2026 | 8:16 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता, सहयोग और सेवा का संदेश देते हैं। उनका जीवन सामाजिक समरसता, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा प्रदान करता है। श्री तोमर आज कैलारस मुख्यालय के शास्त्री मार्ग चौराहे स्थित अग्रसेन चौक पर नगर परिषद कैलारस द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।.

see more..

मुरैना में 12 रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों और 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति

16 Jul 2026 | 8:13 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में खनिज रेत की सुचारू एवं पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खनिज विभाग ने 12 खनिज रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों तथा 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति प्रदान की है।.

see more..