Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:49 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मध्यप्रदेश के एक लाख संविदाकर्मियों के पारिश्रमिक में वृद्धि, मंहगाई भत्ते की मांग

भोपाल, 8 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के एक लाख से अधिक संविदा अधिकारी-कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 4.46 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि लागू करने के आदेश जारी किए हैं। यह वृद्धि एक अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी।
वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग की 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति के तहत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आधार पर संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में प्रतिवर्ष वृद्धि का प्रावधान है। वर्ष 2026 के लिए यह वृद्धि दर 4.46 प्रतिशत निर्धारित की गई है, जो पिछले वर्ष की 2.94 प्रतिशत वृद्धि दर से अधिक है।
संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने कहा कि इस निर्णय से कर्मचारियों के मासिक पारिश्रमिक में लगभग एक हजार रुपये से लेकर 3800 रुपये तक की वृद्धि होगी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही मांग की है कि नियमित कर्मचारियों की तरह ही उन्हें मंहगाई भत्ता दिया जाए।
संघ के अनुसार विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को अलग-अलग स्तर पर लाभ मिलेगा। चपरासी, लिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक वार्डन, लेखापाल, स्टेनोग्राफर, एमआईएस समन्वयक, उपयंत्री, प्रोग्रामर, प्रबंधक तथा सहायक यंत्री सहित विभिन्न पदों के कर्मचारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि होगी।
ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में कार्यरत लगभग 4500 संविदा अधिकारी-कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इनमें सहायक यंत्री, कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ स्टेनो, टेस्टिंग सहायक और लाइन सहायक शामिल हैं।
रमेश राठौर ने बताया कि वर्ष 2023 की संविदा नीति लागू होने से पहले विभिन्न विभागों में समान पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को अलग-अलग पारिश्रमिक मिलता था। नई नीति के तहत समकक्ष पदों के लिए एक समान वेतनमान निर्धारित किया गया है। वर्तमान में संविदा कर्मचारियों का मासिक पारिश्रमिक 21 हजार 800 रुपये से 70 हजार रुपये तक निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख संविदा अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन वर्ष 2023 की संविदा नीति अभी सभी विभागों में लागू नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल लगभग एक लाख कर्मचारियों को ही इस वृद्धि का लाभ मिलेगा। संघ ने मांग की है कि शेष विभागों में भी नीति लागू कर सभी पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाए।
दिनेश
वार्ता
More News

नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज, परिजन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर रवाना

12 Jul 2026 | 5:18 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री यादव लहार पहुंचे, संत समाज ने मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप

12 Jul 2026 | 4:47 PM

भिण्ड, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार पहुंचे, जहां उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..

खाटू श्याम मंदिर की दान पेटियों से नकदी चोरी, सीसीटीवी के तार काटे

12 Jul 2026 | 1:51 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित खाटू श्याम हवेली मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने दान पेटियों से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..