Friday, Jul 17 2026 | Time 07:58 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


डांट से नाराज होकर घर छोड़ने वाला बालक ओडिशा से सकुशल बरामद

कोंडागांव, 08 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में फरसगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए एक बालक को ओडिशा से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मसुकुकोकड़ा निवासी तुषार नेताम (13) अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर उसके पिता राजेश नेताम ने फरसगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास ने तत्काल खोजबीन शुरू कराई। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी संसाधनों और सतत प्रयासों के जरिए बालक की लोकेशन का पता लगाया।
पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में ओडिशा राज्य के जोड़ेंगा गांव से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित फरसगांव लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
इस कार्रवाई में थाना केशकाल एवं चौकी बांसकोट के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपने बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने फरसगांव पुलिस और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।
पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

सिम्स में बालक की अन्ननली से सफल ऑपरेशन कर निकाला सिक्का

16 Jul 2026 | 8:32 PM

बिलासपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने छह वर्षीय एक बालक की अन्ननली में फंसा सिक्का सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली।.

see more..

भोपाल जिला अभिभाषक संघ चुनाव का मतदान संपन्न, आज होगी मतगणना

16 Jul 2026 | 8:26 PM

भोपाल, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में भोपाल जिला अभिभाषक संघ के वर्ष 2026-28 के द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो गया। अब सभी की निगाहें आज शुक्रवार को होने वाली मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं।.

see more..

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के नियम जल्द होंगे प्रकाशित : विजय शर्मा

16 Jul 2026 | 8:24 PM

रायपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 का राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है और अब इसके नियमों का प्रकाशन भी शीघ्र किया जाएगा।.

see more..

महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता और सेवा का संदेश देते हैं : तोमर

16 Jul 2026 | 8:16 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता, सहयोग और सेवा का संदेश देते हैं। उनका जीवन सामाजिक समरसता, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा प्रदान करता है। श्री तोमर आज कैलारस मुख्यालय के शास्त्री मार्ग चौराहे स्थित अग्रसेन चौक पर नगर परिषद कैलारस द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।.

see more..

मुरैना में 12 रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों और 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति

16 Jul 2026 | 8:13 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में खनिज रेत की सुचारू एवं पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खनिज विभाग ने 12 खनिज रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों तथा 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति प्रदान की है।.

see more..