Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:35 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बलरामपुर में हाथी के हमले में दंपती की मौत

बलरामपुर, 09 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मंगलवार सुबह एक दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण दंपती की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है और हाथी की लगातार निगरानी की जा रही है।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के ग्राम कुंदी के बांधपारा निवासी जूठन गोंड़ (65) और उनकी पत्नी सुंदरी बाई (56) सुबह करीब पांच बजे घर से जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका सामना एक दंतैल हाथी से हो गया। अचानक सामने आए हाथी को देखकर दोनों ने बचने का प्रयास किया लेकिन हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने दोनों को पटक-पटककर मार डाला जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। एसडीओ फारेस्ट आरएसएल श्रीवास्तव, रेंजर अजय वर्मा तथा अन्य अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रेंजर अजय वर्मा ने बताया, "पांच हाथियों का दल कल्याणपुर जंगल में विचरण कर रहा था। देर रात ही एक दंतैल हाथी दल से अलग होकर कुंदी पहुंच गया था। हाथी पास के जंगल में जमा हुआ है।"
उन्होंने बताया, "हाथी की मौजूदगी की सूचना ग्रामीणों को दी जा रही है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25-25 हज़ार रुपए प्रदान की है। हाथी की निगरानी की जा रही है।"
वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल और आसपास के क्षेत्रों में जाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा हाथी की गतिविधियों की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है।
पंकज.अभय
वार्ता
More News

दतिया सीट उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को नहीं मिला टिकट, भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार

10 Jul 2026 | 9:01 PM

भोपाल, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए श्री आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने इस बार राज्य के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया। .

see more..

भूमि विवाद: 16 साल से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी

10 Jul 2026 | 8:44 PM

राजनांदगांव, 10 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कथित भूमि हड़पने के मामले में पिछले 16 वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे किसानों ने पूर्व विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने कहा है कि यदि 13 जुलाई को प्रस्तावित सुनवाई में उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे विधानसभा कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।.

see more..

रायगढ़ के पहाड़ी गांव में दिव्यांग सरकारी सुविधाओं से वंचित, जांच के बाद लाभ दिलाने का आश्वासन

10 Jul 2026 | 8:08 PM

रायगढ़, 10 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के एक पहाड़ी गांव में रहने वाला दिव्यांग व्यक्ति वर्षों से ट्राइसाइकिल और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। आर्थिक तंगी के कारण वह हाथों के सहारे चलकर दैनिक जरूरतें पूरी करने को मजबूर है। मामले के सामने आने के बाद जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने जांच कर पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।.

see more..

विचारहीन और मुद्दाविहीन कांग्रेस की विश्वसनीयता जनता की नजरों में शून्य: भट्ट

10 Jul 2026 | 7:43 PM

देहरादून 10 जून (वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेताओं के दौरों को राजनैतिक पाखंड बताते हुए, झूठ एवं भ्रम की राजनीति का नया एपिसोड कहा है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, विचारहीन और मुद्दाविहीन कांग्रेस की विश्वसनीयता जनता की नजरों में शून्य है, लिहाजा वेणुगोपाल, राहुल किसी के आने जाने से उनकी किस्मत नहीं बदलने वाली। .

see more..

भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया दतिया उपचुनाव का प्रत्याशी

10 Jul 2026 | 7:43 PM

भोपाल, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार को आशुतोष तिवारी को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया।.

see more..