Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:31 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बीजापुर में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण, स्टॉक एवं अभिलेख मिले सही

बीजापुर, 09 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने बीजापुर जिले में निजी उर्वरक विक्रेताओं और सरकारी समितियों का मंगलवार को औचक निरीक्षण कर उर्वरकों के स्टॉक, बिक्री अभिलेखों तथा लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर विश्वदीप के निर्देश पर गठित संयुक्त दल ने भोपालपटनम विकासखंड के मद्देड़ स्थित मेसर्स लक्ष्मी मार्केटिंग तथा बालाजी ट्रेडर्स एंड जनरल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान 20-20-0-13, यूरिया एवं टीएसपी उर्वरकों के भौतिक स्टॉक का मशीन में दर्ज स्टॉक से मिलान किया गया।
दल ने उर्वरक विक्रय से संबंधित अनुज्ञप्ति प्रमाण-पत्र, ओ-फॉर्म की वैधता तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री की भी जांच की। इसके अलावा बीज विक्रय लाइसेंस, स्रोत प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया गया। जांच में सभी दस्तावेज नियमानुसार पाए गए।
गुणवत्ता परीक्षण के लिए विक्रय केंद्रों के भंडारण से एक यूरिया तथा धान बीज के तीन नमूने एकत्र कर परीक्षण हेतु भेजे गए हैं।
निरीक्षण दल में सहायक संचालक कृषि उग्रेश कुमार देवांगन, कृष्णा सिन्हा तथा तहसीलदार भोपालपटनम लक्ष्मण कुमार राठिया मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
पंकज उप्रेती
वार्ता
More News

ग्रामीण विद्यार्थियों तक एआई, रोबोटिक्स की शिक्षा पहुंचाएगी मोबाइल साइंस लैब : साय

15 Jul 2026 | 6:06 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं उभरती प्रौद्योगिकियों से जोड़ने की दिशा में बुधवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर से 'भावना दीदी की साइंस पाठशाला' के तहत संचालित निःशुल्क मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक विज्ञान, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकों की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।.

see more..

जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा भोपाल पहुंची, कांग्रेस का भाजपा पर हमला

15 Jul 2026 | 6:01 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की इंदौर-भोपाल साइकिल यात्रा आज बुधवार को दूसरे दिन भोपाल पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा, भर्ती प्रक्रियाओं, बेरोजगारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए।.

see more..

रिटायर्ड दंपती हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति हड़पने की साजिश में दो प्रॉपर्टी डीलर भाई गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 5:56 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुदामा नगर स्थित रिटायर्ड दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक फिलेमोन की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से पहले दंपती से कथित रूप से धोखाधड़ी कर दानपत्र (गिफ्ट डीड) तैयार कराया और बाद में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।.

see more..

भाजपा ने दतिया उपचुनाव के लिए भारत सिंह कुशवाह को प्रभारी, राहुल कोठारी को सह प्रभारी बनाया

15 Jul 2026 | 5:49 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए विधानसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा कर दी है।.

see more..

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया सम्मान

15 Jul 2026 | 5:47 PM

उज्जैन, 15 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन में पदोन्नत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उनके कंधों पर स्टार तथा हवलदार पद पर पदोन्नत कर्मचारियों को फित्ती लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।.

see more..