Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:46 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, घर-घर नल से पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

रायपुर, 10 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर दूरस्थ वनांचलों की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है। घरों तक नल कनेक्शन के जरिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से महिलाओं को पानी लाने की दैनिक परेशानी से राहत मिली है, वहीं स्वास्थ्य, समय और सम्मान के स्तर पर भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुसार उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री अरुण साव ने बस्तर प्रवास के दौरान बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड स्थित दुगनपाल गांव में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई घरों में जाकर नल से जलापूर्ति की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं से चर्चा की।
गांव की निवासी कमली सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि पहले उन्हें पेयजल और घरेलू उपयोग के लिए प्रतिदिन हैंडपंप, कुएं या अन्य जल स्रोतों से पानी लाना पड़ता था। गर्मियों में जल स्रोत दूर होने से यह समस्या और बढ़ जाती थी। अब घर में नल लगने के बाद उन्हें इस कठिनाई से मुक्ति मिली है।
विभागीय जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में अब तक साढ़े आठ हजार से अधिक पेयजल योजनाएं पूर्ण कर संचालन एवं रखरखाव के लिए ग्राम पंचायतों को सौंपी जा चुकी हैं। मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों को घर पर ही सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था का दायित्व परंपरागत रूप से महिलाओं पर ही रहा है। जल जीवन मिशन के कारण अब महिलाओं का समय और श्रम दोनों बच रहे हैं, जिससे वे बच्चों की देखभाल, शिक्षा, खेती-बाड़ी और अन्य आजीविका गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे पा रही हैं।
योजना का एक महत्वपूर्ण प्रभाव स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देखा जा रहा है। स्वच्छ पेयजल की नियमित उपलब्धता से दूषित जल से होने वाले पेट एवं त्वचा संबंधी रोगों के जोखिम में कमी आई है। बरसात और गर्मी के मौसम में जल स्रोतों की गुणवत्ता प्रभावित होने की समस्या से भी ग्रामीणों को राहत मिली है।
सरकार का कहना है कि जल जीवन मिशन केवल पेयजल उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता सुधारने, महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।
पंकज उप्रेती
वार्ता
More News

नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज, परिजन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर रवाना

12 Jul 2026 | 5:18 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री यादव लहार पहुंचे, संत समाज ने मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप

12 Jul 2026 | 4:47 PM

भिण्ड, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार पहुंचे, जहां उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..

खाटू श्याम मंदिर की दान पेटियों से नकदी चोरी, सीसीटीवी के तार काटे

12 Jul 2026 | 1:51 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित खाटू श्याम हवेली मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने दान पेटियों से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..