Friday, Jul 17 2026 | Time 07:12 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बिना लाइसेंस 150 बैग डीएपी उर्वरक का भंडारण, मामला दर्ज

सिवनी, 10 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घंसौर क्षेत्र के ग्राम बाम्हनवाड़ा में डीएपी उर्वरक के अवैध भंडारण का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी घंसौर को नौ जून को सूचना मिली थी कि ग्राम बाम्हनवाड़ा स्थित एक मकान में बड़ी मात्रा में डीएपी उर्वरक का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
जांच के दौरान शिवकुमार मसराम के मकान में डीएपी उर्वरक की 150 बोरियां बरामद हुईं। प्रत्येक बोरी का वजन 50 किलोग्राम बताया गया है। पूछताछ में पता चला कि मकान ग्राम कहानी निवासी अशोक कुमार गोल्हानी द्वारा किराये पर लिया गया था और वहीं उर्वरक का भंडारण किया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों ने अशोक कुमार गोल्हानी से उर्वरक के भंडारण और विक्रय से संबंधित दस्तावेज तथा लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके।
इसके बाद कृषि विभाग ने गवाहों की उपस्थिति में सभी 150 बोरियां जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में रख दीं तथा मामले की रिपोर्ट घंसौर थाने को सौंपी। शिकायत के आधार पर घंसौर पुलिस ने अशोक कुमार गोल्हानी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 एवं 7 तथा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

सिम्स में बालक की अन्ननली से सफल ऑपरेशन कर निकाला सिक्का

16 Jul 2026 | 8:32 PM

बिलासपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने छह वर्षीय एक बालक की अन्ननली में फंसा सिक्का सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली।.

see more..

भोपाल जिला अभिभाषक संघ चुनाव का मतदान संपन्न, आज होगी मतगणना

16 Jul 2026 | 8:26 PM

भोपाल, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में भोपाल जिला अभिभाषक संघ के वर्ष 2026-28 के द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो गया। अब सभी की निगाहें आज शुक्रवार को होने वाली मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं।.

see more..

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के नियम जल्द होंगे प्रकाशित : विजय शर्मा

16 Jul 2026 | 8:24 PM

रायपुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 का राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है और अब इसके नियमों का प्रकाशन भी शीघ्र किया जाएगा।.

see more..

महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता और सेवा का संदेश देते हैं : तोमर

16 Jul 2026 | 8:16 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता, सहयोग और सेवा का संदेश देते हैं। उनका जीवन सामाजिक समरसता, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा प्रदान करता है। श्री तोमर आज कैलारस मुख्यालय के शास्त्री मार्ग चौराहे स्थित अग्रसेन चौक पर नगर परिषद कैलारस द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।.

see more..

मुरैना में 12 रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों और 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति

16 Jul 2026 | 8:13 PM

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में खनिज रेत की सुचारू एवं पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खनिज विभाग ने 12 खनिज रेत भंडारण अनुज्ञप्तियों तथा 36 एम-सेण्ड इकाइयों को स्वीकृति प्रदान की है।.

see more..