Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:35 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


देवास में 84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

देवास, 10 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के देवास जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश नगर क्षेत्र से 84 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि जयप्रकाश नगर स्थित एक मकान में बड़ी मात्रा में शराब का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने संबंधित मकान पर दबिश देकर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान 40 बोतल अंग्रेजी शराब, अंग्रेजी शराब की पांच पेटी पाव तथा एक पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त मदिरा की कुल मात्रा 84 बल्क लीटर पाई गई।
आबकारी विभाग के अनुसार जब्त शराब का अनुमानित मूल्य 78 हजार 800 रुपये है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। विभाग आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड तथा जब्त शराब के स्रोत की भी जांच कर रहा है। आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

नक्सल मामलों में बंद आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग तेज, परिजन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर रवाना

12 Jul 2026 | 5:18 PM

बीजापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर उनके परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर बंद ग्रामीणों की रिहाई की मांग करेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री यादव लहार पहुंचे, संत समाज ने मिलने से रोके जाने का लगाया आरोप

12 Jul 2026 | 4:47 PM

भिण्ड, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिण्ड जिले के लहार पहुंचे, जहां उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा की माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चाकू से हमला, तीन कर्मचारी घायल

12 Jul 2026 | 4:02 PM

भोपाल, 12 जुलाई (वार्ता) गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कर्मचारियों पर चाकू से हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:42 PM

धार, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।.

see more..

खाटू श्याम मंदिर की दान पेटियों से नकदी चोरी, सीसीटीवी के तार काटे

12 Jul 2026 | 1:51 PM

बैतूल, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित खाटू श्याम हवेली मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने दान पेटियों से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।.

see more..